spot_img

Darbhanga में एक पैर का जूता…महिला की गला रेती लाश, हत्या, बगल में…? दवा लेने गई थी…फिर ये खून, Big Mystery?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो: महिला की गला रेतकर हत्या से सनसनी मची है। बच्चे का जूता शव के पास मिला है। यह एक नए एंगल के साथ गला रेतकर हत्या की रहस्य को और भयावह बना रहा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

🔹 झगरूआ मोड़, उस फसाद की खून लेकर सामने है?

पूरा मामला, जमालपुर थाना का है। यहां का झगरूआ मोड़, उस फसाद की खून लेकर सामने है, महिला 28 वर्षीय अमना खातून की लाश पड़ी मिली है। क्या, हत्या के पीछे कोई और वारदात की आशंका है। पड़ताल में खुलासा होगा लेकिन संदेह और आशंका देह से भी जुड़ा लगता है।

- Advertisement -

🔹 वह तो दवा लेने घर से निकली थी…फिर गला किसने रेता और क्यों?

क्राइम सीन पर जो हालात मिले हैं, इसकी गवाही दे रहे, लेकिन असल तहकीकात के बाद ही तथ्य सामने आएंगे कि हत्या के पहले महिला के साथ क्या हुआ था? वह तो दवा लेने घर से निकली थी…फिर गला किसने रेता और क्यों?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात! शहर में खुला पहला 'पिंक शौचालय', जानें क्या है खास

🔹 बेटा उम्र महज 4 साल…आखिर मां से क्यों और कैसे बिछुड़ गया…आखिर उस मोड़ पर ऐसी क्या दुस्साहस हुईं…?

जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरूआ मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे, और उसका चार वर्षीय बेटा घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर लावारिस हालत में मिला।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में कोढ़ा गैंग Active! पुलिस Detective | अपराधी से छीनी चेन वापस मिली, कटिहार से हुआ गिरफ्तार | पढ़िए हालिया CRIME और बरामदगी- गिरफ्तारियां !

🔹 कैसे हुआ मामला?

📌 मृतका की पहचान 28 वर्षीय अमना खातून के रूप में हुई है।
📌 गुरुवार देर शाम अमना अपने बेटे के साथ दवा लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
📌 रात 9 बजे रसियारी पुल के पास बच्चा एक पांव में जूता पहने रोता-बिलखता मिला।
📌 दूसरा जूता महिला की लाश के पास मिला, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

🔹 पुलिस जांच में जुटी

➡ FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए।
➡ महिला के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान मिले हैं।
➡ शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।
➡ मृतका के मायके परवलपुर और ससुराल सिमरी गांव में पुलिस जांच कर रही है।
➡ अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|छठ घाट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, चाकू गोदकर लूटी सोने की चेन, पुलिस ने एक को दबोचा

🔹 परिजनों का बयान

👤 मृतका के ससुर मोहम्मद शमीम ने बताया:
“मेरा बेटा रशीद सूरत में मजदूरी करता है। बहू अपने बेटे के साथ दवा लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। बच्चे के लापता होने की खबर मिलने के बाद हम उसे लेने गए।”

🔹 पुलिस को किन सवालों के जवाब तलाशने हैं?

🔎 हत्या का मकसद क्या था?
🔎 बच्चा चार किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा?
🔎 क्या हत्या में कोई करीबी शामिल है?
🔎 हत्या से पहले महिला को अगवा किया गया था या वह खुद वहां पहुंची थी?

👉 पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, मृतका के परिजनों ने कोई आवेदन नहीं दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा का हैवान दरोगा ! 9 महीने तक आपत्तिजनक वीडियो – कुकर्म की हद – युवती से दुष्कर्म – गर्भपात, 30 लाख मांगे...

Bihar Police: दरभंगा में बिहार पुलिस के प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर शादी का झांसा देकर युवती का 9 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। युवती ने बताया कि दरोगा ने आपत्तिज#BiharPolice,#DarbhangaCrime,#NitishKumar

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह को लेकर बड़ा अपडेट, 5 दिसंबर को कुलाधिपति करेंगे अध्यक्षता!

Bihar Convocation: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच दिसंबर को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति करेंगे।#BiharConvocation,#SanskritUniversity,#DarbhangaNews

Madhubani Crime मधुबनी में पकड़ा गया ‘इंस्टाग्राम वाला’ बदमाश! कट्टा-कारतूस के साथ फैलाता था दहशत

Madhubani Crime: मधुबनी में नरहिया थाना पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषि कुमार ग्रामीणों पर दबदबा बनाने के लिए हथियार रखता था और#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#IllegalArms

मंत्री निशांत कुमार को रोकने पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई ‘मानवीय भूल’ की सच्चाई!

Bihar Minister Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षा घेरे में रोकने के मामले में SSG ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। जांच के बाद इसे मान#BiharPolitics,#NishantKumar,#SSGClarification