spot_img

Darbhanga के जाले में, घर की डाल दी नींव, विरोध करने पर सादे कागज पर ले लिया अंगूठा, महिला को जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के दोघरा पंचायत के चंद्रदीपा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक दंपत्ति को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -

मारपीट में घायल मो. शमीम की 40 वर्षीय बीबी इशरत खातून को जाले रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां घायल की स्थिति गंभीर देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

डीएमसीएच में इलाजरत घायल इशरत खातून ने बेंता ओपी के पीएसआई सावन कुमार के समक्ष दिए फर्द बयान में बताई है कि, उसके देयाद मो. शमीम और मो. नईम आदि ने उसके जमीन पर जबरन मकान की नींव दे रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BJP News: दरभंगा भाजपा को मिली नई दिशा! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह की अहम मुलाकात, जानें क्या हुई बात

जब उसने नींव खोदने से मना किया तो गाली-गलौज कर दोघरा के सरपंच नागेंद्र यादव को मेल में लेकर उसके समक्ष सुनसान गाछी में जहां वह भैंस चारा रही थी, उससे जबरन सादे कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया।

इस घटना के बाबत जब वह घर आकर चर्चा की तो मो. शमीम एवं मो. नसीम, समीम की बीवी लैला खातून एवं नाशिम की बीवी बबली खातून आदि ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेंता ओपी की ओर से भेजे गए फर्द बयान के आधार पर जाले थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जाले पुलिस की ओर से की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject

Bihar Politics : बिहार Vidhan Parishad News में बड़े बदलाव की आहट…अध्यक्ष और सभापति … प्रेम और अवधेश कुर्सी बचेगी या जाएगी? किसका नाम...

बिहार विधान परिषद के सभापति पद पर बड़ा बदलाव तय है। भाजपा के पास विधानसभा अध्यक्ष का पद रहेगा, लेकिन जदयू को सभापति की कुर्सी मिलेगी। इससे वर्तमान सभापति अवधेश#BiharPolitics,#VidhanParishad,#NeerajKumar

Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी… क्या है अगवा होने की असल...

दरभंगा में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पिता ने हरिचंदा गांव के दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है, आशंका है कि उनकी बेटी के स#DarbhangaNews,#MinorGirlKidnap,#BiharCrime

Muzaffarpur Hospital Fire Arrest: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में जलते रहे मरीज, डॉक्टर और मैनेजर लापता! 3 गिरफ्तार, मालिक फरार, पढ़िए – चौंकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर अस्पताल आईसीयू अग्निकांड में डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार हुए हैं। संचालक फरार है। इस घटना में छह मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसने अस्पताल प्रबंधन क#MuzaffarpurHospitalFire,#PrasadHospital,#BiharCrimeNews