back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी ने चूमा दरभंगा की जमीं, गौरव बढ़ा बिहार का,देखें VIDEO |

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News: देखें VIDEO | महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी ने चूमा दरभंगा की जमीं, गौरव बढ़ा बिहार का,देखें VIDEO |

एशियन हॉकी चैंपियन (Women’s Asian Hockey Champion trophy kissed the land of Darbhanga) ट्रॉफी (महिला)-2024 का ट्रॉफी गौरव यात्रा का दरभंगा में हुआ भव्य स्वागत| जहां, डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने दरभंगा में ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया।

दरभंगा में खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं हॉकी इंडिया की ओर से 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर में आयोजित एशियाई चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 हॉकी टूर्नामेंट की विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का स्वागत जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी परिमल जिला खेल अधिकारी आलोक कुमार ने किया।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगत अतिथियों का मिथिला पद्धति से पाग और चादर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। दरभंगा जिले के ऐतिहासिक भवन ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवम्बर, 2024 तक होने जा रहा है। इस गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने बिहार वासियों खेलों के प्रति जागरुक कर रहा है।

ट्रॉफी गौरव यात्रा के साथ आने वाले अधिकारियों को पुष्प वर्षा के माध्यम से शानदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के लिए गर्व की बात है कि इस ट्रॉफी को प्रेक्षागृह में रखकर अवलोकन कराया जा रहा है। बिहार के युवक/ युवतियों को खेल से जुड़े हुए प्रतिभाओं को हमेशा प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि खेल में जो अपना जौहर, हुनर दिखाएंगे वो अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपने राज्य का नाम अंकित कराएंगे।

बिहार में जितनी आबादी है और जितनी युवा की संख्या है कई सारे देश के कुल आबादी नहीं है। हमारे पास मानवीय संसाधन काफी है उसको हम तराश कर, निखार कर उसकी चमक इतनी पैदा करें और उसकी चमक दुनिया को अचंभित कर दें। बिहार सरकार की ओर से भी लगातार युवाओं को जिस प्रकार से प्रोत्साहन मिल रहा है, निश्चित रूप से परिणाम सामने आएगा, हमारा विश्वास है।बिहार की प्रतिभा आगे निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छा जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS के बगल में खुलेगा Kendriya Vidyalaya, MADHUBANI में खुलेंगे 2, BIHAR में 19 विद्यालय खुलेंगे, मिली हरी झंडी, देखें VIDEO

वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लिए गौरव की बात है कि बिहार में एशियाई चैंपियन ट्रॉफी हो रहा है। साथ ही इसमें 06 देशों ने भाग लेंगे जिनमें-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड शामिल है।

एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)-2024 एक महत्वपूर्ण खेल

उन्होंने कहा कि एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर राजगीर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 11 से 20 नवम्बर, 2024 तक होने जा रहा है।
एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)-2024 एक महत्वपूर्ण खेल है, जो न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Station पर मेला देखकर Sitamarhi लौट रहे 9 बच्चे फंसे लिफ्ट में, देखें VIDEO

ट्रॉफी गौरव यात्रा में आए हुए अधिकारियों ने

इस अवसर पर ट्रॉफी गौरव यात्रा में आए हुए अधिकारियों ने हॉकी का प्रतीक छोटा हॉकी स्टिक एवं एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का प्रतीक मस्कट गुड़िया जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक उपस्थित अधिकारियों को भेंट किये। टूर्नामेंट में 11 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से जापान बनाम साउथकोरिया, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम थाईलैंड, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में 11 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से

टूर्नामेंट में 11 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से जापान बनाम साउथ कोरिया 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम थाईलैंड और 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा। 12 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से थाईलैंड बनाम जापान, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम मलेशिया, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम साउथ कोरिया मैच खेला जाएगा। 14 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से साउथ कोरिया बनाम मलेशिया, 5:15 बजे अपराह्न से जापान बनाम थाईलैंड, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम चीन मैच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मतदाता ध्यान दें! Darbhanga, Patna और Kosi समेत 5 क्षेत्रों में विधानसभा के अलावे एक और चुनाव की सरगर्मी तेज, सूची जारी

16 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से थाईलैंड बनाम जापान

16 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से थाईलैंड बनाम जापान, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम मलेशिया, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम साउथ कोरिया मैच खेला जाएगा।
17 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से मलेशिया बनाम थाईलैंड, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम साउथ कोरिया, 7:30 बजे अपराह्न से जापान बनाम भारत, मैच खेला जाएगा।

19 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से 5 वां/6ठा स्थान प्रतियोगिता

19 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से 5 वां/6ठा स्थान प्रतियोगिता, 5:15 बजे अपराह्न से पहला सेमीफाइनल, 7:30 बजे अपराह्न से दूसरा सेमीफाइनल।मैच खेला जाएगा। 20 नवंबर को 5:00 बजे अपराह्न से 3रा/4था स्थान प्रतियोगिता तथा फाइनल मैच 7:30 बजे अपराह्न में खेला जाएगा। राजगीर स्पोर्ट क्लब में सभी मैच को नि:शुल्क देखा जा सकता है.इसके अलावा DD1 और dd2 पर सीधा लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

Sitamarhi-Jaynagar-Nirmali रेल लाइन परियोजना को मंजूरी, मिथिलांचल–कोसी के बीच सुगम होगा यातायात

हरी झंडी! सीतामढ़ी–जयनगर–निर्मली रेल परियोजना को मंजूरी। अब सीधा रेल कनेक्शन: कोसी और मिथिलांचल...

Darbhanga AIIMS के बगल में खुलेगा Kendriya Vidyalaya, MADHUBANI में खुलेंगे 2, BIHAR में 19 विद्यालय खुलेंगे, मिली हरी झंडी, देखें VIDEO

दरभंगा में एम्स कैंपस के पास खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, जानें पूरी लिस्ट। बिहार को...

Muzaffarpur के गायघाट में हर सुविधा एक ही छत के तले, खुला विकास का नया रास्ता

@गायघाट-मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर के गांवों में बनेगा Modern पंचायत भवन, हर सुविधा एक...

Muzaffarpur NH-57 के होटल में 7 साल से चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, VIP कस्टमर को मिलती थीं High-Profile लड़कियां, WhatsApp पर होती...

@मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर के NH-57 के होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आलीशान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें