
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर आप अपनी कोई भी चार चक्का वाहन रात में सड़कों पर खड़ी करते हैं तो सावधान रहिए, फिर आपकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाएगी। कारण जानकार हैरान रह जाएंगें आप।
इन दिनों कार बैट्री चोरों का आतंक पूरे इलाके में है। अगर आप अपनी गाड़ी सड़क पर लगाकर कहीं जाएंगें तो आपकी गाड़ी की बैटरी चोरी हो सकती हैं। कई उच्चके इन दिनों पैसों के अभाव में अपनी जरूरत को पूरा करने के लिये ऐसे घटना को अंजाम दे रहें हैं। खासकर नशा के आदि हो चुके युवक कोई भी घटना को अंजाम दे देते हैं यहां तक की गाड़ी का बेटरी खोल लेते हैं।
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम विश्वविद्यालय के निकट खड़ी ट्रक से बैट्री की चोरी करते आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार आकाश पटना गुलजारबाग के निवासी राकेश महतो का पुत्र है। वहीं, नशे की हालत में गंगवाड़ा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है।







