

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। वार्ड क्रियान्वयन समिति की योजना पर चलायी जा रही पंद्रहवीं वित्त आयोग से कार्य, जी हां, इतना ही नहीं इसका जीपीडीपी भी कर दिया गया तैयार। पढ़िए पूरी खबर
इस योजना में कार्य करने के लिए वार्ड सभा कर पूर्व वार्ड सदस्य श्रवण साह की ओर से प्रस्ताव पारित कराया गया था। इस मद ने लगभग चार लाख रुपये की निकासी भी कर ली गई। लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्व के वार्ड सदस्य की ओर से कार्य नहीं किया गया।
इसके बाद पंचायत समिति सदस्य उमेश प्रसाद मतवाला ने इसी योजना पर 15वीं वित्त आयोग से 2022-23 वित्त वर्ष में नाली निर्माण के लिए जीपीडीपी में दे दिया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य मिथुन कुमार यादव ने बीडीओ से लिखित शिकायत की है कि जब ग्राम पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन समिति से उक्त योजना पर राशि की निकासी कर ली गई।
और अब तक कार्य नहीं किया गया तो पंचायत समिति मद से उसी योजना पर कैसे कार्य किया जा रहा है। वहीं नव निर्वाचित वार्ड सदस्य ने बताया कि पंचायत चुनाव हुए लगभग 6 माह बीत गए पर अभी तक पूर्व के वार्ड सदस्य के द्वारा अब तक प्रभार नही देने से वार्ड में विकास का कार्य बाधित हो रहा है।


