spot_img

Darbhanga News|Benipur News| युवक का पैर फिसला, कमला नदी में लापता

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा,Darbhanga News|Benipur News| युवक का पैर फिसला, कमला नदी में लापता बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के सज्जनपुरा कमला नदी तट पर शौच के दौरान फिसलने से एक युवक की डूबकर मौत होने की आशंका है। मृतक का शव खोजने में ग्रामीण गोताखोरों से लेकर एसडीआरएफ की टीम लगी हुई। लेकिन, समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल पायी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सज्जनपुरा गांव के फुलेश्वर सिंह के तीस साल के राजू सिंह सोमवार की देर शाम शौच करने कमला नदी के तट घाट पर गया। जहां पांव फिसलने के कारण गहरे पानी में तेज घारा में बह गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

Darbhanga News| Benipur News| गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचे

जिसकी सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचे जिसमें कुछ उत्साही एवं तैराकी जानने वाले लोग नाव के साथ पानी में उतरकर खोजबीन करने लगे। लेकिन पानी की तेज घारा और देर रात होने के कारण शव को बरामद करने में विफल रहे।

- Advertisement -

इसकी सूचना पंचायत के मुखिया कुंदन सिंह ने स्थानीय प्रशासन को दी। अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एस डी आर एफ की टीम को बुलाकर आज सुबह से खोजबीन प्रारंभ कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News| Benipur News| नदी की घारा के साथ काफी मात्रा में जलकुंभी आ रही है

लेकिन नदी की घारा के साथ काफी मात्रा में जलकुंभी आ रही है, जिसके कारण खोजबीन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रामीण एवं एसडीआरएफ की टीम शव की खोज बीन में लगी हुई है, लेकिन अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।