back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

छत से गुजर रही थी 33 हजार की करंट, युवक आया चपेट में, मौत

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

तीश झा। छत से गुजर रही थी 33 हजार की करंट, युवक आया चपेट में, मौत। मामला, बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र का है। यहां, वार्ड 16 घोंघिया लक्ष्मणपुर निवासी बद्री यादव के 25 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार यादव की मौत रविवार की रात छत पर से गुजर रहे 33000 के वी ए के विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हो गया।

- Advertisement - Advertisement

ऑन द स्पॉट हो गई बसंत की मौत, छत की तार बना काल

जानकारी के अनुसार बसंत कुमार रविवार की रात लगभग 9 बजे किसी काम से छत पर गया। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 33000 केवी ए विद्युत प्रभावित तार के चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement - Advertisement

मौत से उजड़ गया बसंत का परिवार, अनाथ हो गए बच्चे

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया है। मृतक चार भाई में दूसरे नंबर का था। इस मौत से तीन अबोध व दुध मुहें बच्चों की घर से जहां पिता का साया उठ गया। वहीं उनकी विधवा पत्नी ज्योति कुमारी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police News: SSP जगुनाथ रेड्डी का बहादुरपुर थाने पर अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुविधा पर कड़ा आदेश, पढ़िए फटकार, व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त

छत पर दौड़ती करंट मगर विभाग पड़ा है निश्चिंत

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग से मृतक की परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर के छत से 33000 तार गुजर रहा था इसे हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग से गुहार लगाया लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दी। यदि समय रहते विभाग द्वारा तार हटा दिया गया होता तो आज बसंत की मौत नहीं होती।

कार्यपालक अभियंता अमोद कुमार ने कहा

इस संबंध में पूछने पर कार्यपालक अभियंता अमोद कुमार ने कहा कि विद्युत प्रवाहित 33000 तार के नीचे घर बनाना प्रतिबंधित है। फिर भी लोगों की ओर से जबरन जहां तहां नंगे तार के नीचे घर बना लिया जाता है. इसके लिए संबंधित व्यक्ति को विभाग से कई बार नोटिस भी जारी की गई है.उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग से मृतक के परिजन को मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market: लगातार तीसरे दिन टूटा बाजार, निवेशकों में चिंता

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जिससे...

दरभंगा विजिलेंस रेड: कनीय अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Darbhanga Vigilance Raid: 'अकूत संपत्ति का बोझ' हर किसी को डगमगा देता है, और...

PM Kisan Yojana लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर: 22वीं किस्त पाने से पहले ज़रूरी है ये काम!

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, कपिल संग मचाया धमाल!

The Great Indian Kapil Show News: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और कॉमेडी किंग कपिल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें