

Darbhanga News | Badgaon OP News | कमला बलान बांध पर करंट से युवक की मौतदरभंगा के बिरौल अनुमंडल के बड़गांव ओपी से बड़ी खबर आ रही है।
Darbhanga News | Badgaon OP News | जब कमला बलान बांध पर कार्य चल रहा था…मौत करंट बनकर नाच गई
यहां करंट से एक युवक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार को उस दौरान हुआ है जब कमला बलान बांध पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान युवक गजेंद्र मुखिया की ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई।
Darbhanga News | Badgaon OP News | मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी
मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोगों में हादसे को लेकर काफी नाराजगी भी देखी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। बड़गांव ओपी अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर
Darbhanga News | Badgaon OP News | ग्यारह हजार तार बेहद नजदीक से होकर गुजर रहा था
जानकारी के अनुसार, मामला बड़गांव ओपी इलाके का है जहां कमला बलान बांध पर कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान ग्यारह हजार का तार बेहद नजदीक से होकर गुजर रहा था। इसमें करंट भी था।
Darbhanga News | Badgaon OP News | मौत की खबर सुनते ही लोगों की जुटी भारी भीड़, दिखी नाराजगी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के उसी 11 हजार तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई उसके बाद कोहराम मच गया। बड़गांव ओपी क्षेत्र के चतरा वार्ड 13 निवासी डोमी मुखिया के तैंतीस साल के पुत्र गजेंद्र मुखिया की मौत की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई।
Darbhanga News | Badgaon OP News | बड़गांव ओपी अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया
लोग तत्काल कमला बलान बांध जहां कार्य चल रहा है, वहां पहुंच गए। वहां ग्यारह हजार तार नजदीक होने के कारण बिजली तार की चपेट में आ जाने से गजेंद्र मुखिया की मौत हो गई। बड़गांव ओपी अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। वहीं, परिवार समेत पूरे इलाके में मौत से कोहराम मचा हुआ है।



