spot_img

Darbhanga के खतरनाक मोड़ Benipur-Biraul Main Road पर फिर छाया मातम, Pickup-Bike की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga के खतरनाक मोड़ Benipur-Biraul Main Road पर मंगलवार को फिर अमंगल हो गया। Pickup-Bike की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक है। दरभंगा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक-पिकअप की टक्कर में युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर है। बाइक से जा रहे प्रकाश और विकास को मलिया मोड़ पर पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें –एक की मौत और दूसरे की जिंदगी से जंग जारी है। दरभंगा से एससी झा की रिपोर्ट।

- Advertisement -

तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में बेनीपुर-बिरौल मुख्य मार्ग पर स्थित जयंतीपुर मलिया चौक के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और इलाजरत है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी अमर सहनी के पुत्र प्रकाश सहनी (18) और राजेश सहनी के पुत्र विकास सहनी (18) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मलिया चौक मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime बड़ी खबर! दरभंगा में ऑटो चोरों की खैर नहीं, जमालपुर पुलिस ने मधुबनी से दबोचे 2 शातिर, बरामद हुआ चोरी का वाहन

DMCH रेफर के दौरान विकास की मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही विकास सहनी की मौत हो गई, जबकि प्रकाश सहनी एक निजी अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

स्थानीयों ने उठाया सवाल, खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, मलिया चौक मोड़ एक बेहद खतरनाक स्थान है, जहाँ आए दिन हादसे होते हैं। इसके बावजूद पथ निर्माण विभाग द्वारा किसी भी सुरक्षा मानक की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

थाना प्रभारी ने की पुष्टि, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

बहेड़ा थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है, लेकिन आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime बड़ी खबर! दरभंगा में ऑटो चोरों की खैर नहीं, जमालपुर पुलिस ने मधुबनी से दबोचे 2 शातिर, बरामद हुआ चोरी का वाहन

Bihar Crime News: बिहार में ऑटो चोरों पर जमालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी से चोरी का ऑटो बरामद कर दरभंगा और मधुबनी के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। #BiharCrime,#JamalpurPolice,#AutoTheft

Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

Bihar Durga Puja: कोलकाता में हुए हादसे के बाद दरभंगा प्रशासन ने दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। देर रात एसडीम और एसडीपीओ ने पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, #BiharDurgaPuja,#DarbhangaSafety,#DurgaPuja2024

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary