spot_img

दरभंगा के जाले में युवाओं ने जाने किसानी में कैसे करें यंत्रीकरण का उपयोग

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से कृषि यंत्र बैंक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों में स्वरोजगार की भावना को जागृत करना है, युवा किसान कृषि कार्य में यंत्रीकरण को किस तरह बढ़ावा दिया जाए, इस विषय पर प्रशिक्षित करना है। युवा किसान इस प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र में अपना स्वरोजगार का सृजन करें साथ ही अन्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| छुट्टियों में स्कूल पर हमला - तोड़फोड़, बच्चों की विज्ञान किट तक नहीं छोड़ी! दरभंगा में चौंकाने वाली वारदात

प्रशिक्षन कार्यक्रम की संयोजक सह प्रशिक्षीका, कृषि अभियंत्रिकी डॉ. अंजली सुधाकर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभंगा जिला के ले सिंहवाड़ा, किरतपुर, केवटी, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के युवा किसान प्रतिभागियों ने भाग लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| नाबालिग से दुष्कर्म?: दरभंगा के इस थाने में हड़कंप, POCSO एक्ट में FIR दर्ज!

प्रशिक्षण के तहत कृषि यंत्र बैंक उसके लाभ और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। साथ ही साथ कृषि से जुड़े यंत्र के बारे में जानकारी दी गई।  मशीनों के रखरखाव पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चल रहे योजनाओं में कृषि कृषि यंत्रों एवं कृषि यंत्र बैंक पर दिए जा रहे अनुदान के विषय में भी किसानों को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में कोढ़ा गैंग Active! पुलिस Detective | अपराधी से छीनी चेन वापस मिली, कटिहार से हुआ गिरफ्तार | पढ़िए हालिया CRIME और बरामदगी- गिरफ्तारियां !

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल कृषि अंतर्गत लगाए गए धान के विभिन्न तकनीक को दिखाया और किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन वाली मशीनों को इस्तेमाल करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण के समापन सत्र में गृहवैज्ञानिक पूजा कुमारी, मत्स्य वैज्ञानिक पवन शर्मा, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. चंदन कुमार, शोध सहायक डॉ. संदीप एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोतिहारी: रिश्वत लेते दबोचा गया टाउन कर्मचारी का अटॉर्नी, शहर में हड़कंप!

Motihari Corruption: मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सदर प्रखंड के टाउन कर्मचारी श्याम कुमार के अटॉर्नी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ#MotihariNews,#BiharCorruption,#VigilanceAction

21 नवंबर 2026: ‘नीतीश सेतु’ उद्घाटन, PM मोदी के मंच पर नीतीश कुमार दिखेंगे या नहीं? बिहार में सियासी हलचल

Nitish Setu: पटना के कच्ची दरगाह और वैशाली के बिदुपुर को जोड़ने वाले 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इ#NitishSetu,#BiharNews,#PMModiBihar

अनंत सिंह की बेटी की शादी: 4 लाख मेहमानों का जमावड़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा! नदमा गांव में हाई अलर्ट

Anant Singh Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी की शादी के लिए नदमा गांव में तैयारियां जोरों पर हैं। 4 लाख से अधिक मेहमानों की संभावना के चलते पटना पुलिस ने सुरक्षा का जाय#AnantSingh,#BiharWedding,#PatnaPolice

Bihar Politics | ‘चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला’, रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार को चौंकाने वाला ऑफर| बिहार की सियासत HOT

Bihar Politics: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा, 'चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।' इस बयान से बिहार की राजनीति गर#BiharPolitics,#RohiniAcharya,#NitishKumar