back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में नशे की हालत में युवकों ने की फायरिंग, पुलिस की रेड में छत से कूदकर भागने की कोशिश, धराया, फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के अरगा चौक स्थित हार्डवेयर दुकान के निकट बीती देर शाम नशे की हालत में दो युवक की ओर से किये गए फायरिंग से कुछ क्षण के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अरगा में छापेमारी शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समस्तीपुर जिला के कर्पूरी नगर निवासी देवेन्द्र साह के पुत्र अभिमन्यु साह को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

वहीं अरगा निवासी रामलिहोर मंडल के पुत्र संतोष उर्फ आलोक मंडल पुलिस को देख फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आतंक फैलाने के उद्देश्य से यह फायरिंग किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि अरगा चौक पर दो लोगों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग करने की सूचना मिली थी। जग्रनाथपुर पुलिस पिकेट के एएसआई सुदीष पाल एवं पीएस आई नेहा कुमारी दलबल के साथ अरगा पहुंच कर छापामारी शुरू कर दिया।

इस दौरान रामलिहोर के घर में छुपे दोनों आरोपी छत से कूद कर भागने लगे। इसी क्रम में जहां संतोष फरार हो गया। वहीं भारी शरीर होने के कारण भागने में असफल रहे अभिमन्यु को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'

थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष और अभिमन्यु के अपराधीक इतिहास संबंधित थानाओं से खंगाला जा रहा है। घटना स्थल से 7.65 एम एम का एक जिन्दा कारतूस और एक खाली खोका बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें