spot_img

Darbhanga News: जिला परिषद में Politics Hot, अध्यक्ष सीता देवी पर ‘अविश्वास प्रस्ताव’, 27 सदस्यों की कुर्सी हिलाने की बड़ी तैयारी, पढ़िए आरोपों की लंबी लिस्ट!

spot_img
- Advertisement -

अविश्वास प्रस्ताव: बिहार की जिला परिषद राजनीति में फिर उबाल आ गया है! 27 जिला परिषद सदस्यों ने निवर्तमान जिप अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को इन सदस्यों ने बकायदा हस्ताक्षर कर एक आवेदन सौंपा, जिसमें अध्यक्ष की कुर्सी हिलाने की तैयारी दिख रही है।

- Advertisement -

सोमवार को 27 जिप सदस्यों ने अध्यक्ष सीता देवी के विरुद्ध ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाने और विशेष बैठक बुलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षरित आवेदन अध्यक्ष को सौंपा। इस आवेदन की प्रतिलिपि जिला दंडाधिकारी और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को भी भेजी गई है। सदस्यों ने सात दिनों के भीतर बैठक की तिथि निर्धारित कर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है, ताकि लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार और मतदान हो सके।

- Advertisement -

अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

जिप सदस्यों ने अध्यक्ष सीता देवी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

- Advertisement -
  • विधि सम्मत जिला परिषद की बैठकें न बुलाना।
  • वित्तीय एवं विकास योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव।
  • सदस्यों की लगातार उपेक्षा करना।
  • जनहित और विकास कार्यों में जानबूझकर विलंब करना।
  • भ्रष्टाचार विरोधी सदस्यों और आमजन के प्रति दमनात्मक रवैया अपनाना।
  • विकास फंड के संसाधन आवंटन में संतुलन न रखना।
यह भी पढ़ें:  Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

इन आरोपों ने अध्यक्ष की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

जिप अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव: क्यों गरमाई राजनीति?

जिप अध्यक्ष पर ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाए जाने के बाद से ही जिला परिषद परिसर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सदस्यों का कार्यालय आना-जाना और एक-दूसरे से मिलना-जुलना मौजूदा अध्यक्ष के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

Darbhanga News: जिला परिषद में Politics Hot, अध्यक्ष सीता देवी पर 'अविश्वास प्रस्ताव', 27 सदस्यों की कुर्सी हिलाने की बड़ी तैयारी, पढ़िए आरोपों की लंबी लिस्ट!

जानकारों का मानना है कि अध्यक्ष सीता देवी का कार्यकाल शुरू से ही विवादों में रहा है। उनके कार्यकाल में फर्जी हस्ताक्षर से सैकड़ों योजनाओं की स्वीकृति, योजनाओं में अनियमितता और सांसद मद की सड़क को जिला परिषद द्वारा बनाए जाने जैसे कई गंभीर मामले सामने आए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने वाले सदस्य

अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 27 जिप सदस्यों में ये नाम शामिल हैं:

  • पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी
  • सीमा कुमारी
  • नंद किशोर झा
  • दिलीप कुमार यादव
  • समता कुमारी
  • सुमित्रा देवी
  • अंजू देवी
  • छेदी साहू
  • सुलेखा देवी
  • काजल देवी
  • धीरेन्द्र मिश्र
  • स्वतंत्र कुमार झा
  • अवधेश कुमार
  • अमरनाथ शर्मा
  • अमित कुमार ठाकुर
  • धीरज कुमार झा
  • अजय कुमार यादव
  • हरिमोहन यादव
  • ललित नारायण पासवान
  • मोहम्मद सुभान
  • रिंकी कुमारी
  • सुनीता यादव
  • पूनम मणि शर्मा
  • दिनेश राम
  • ओम प्रकाश ठाकुर
  • नादरा हुसैन
  • एम फातमा
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: छात्रों ने Educational Tour जवाहर नवोदय विद्यालय दरभंगा में सीखा ज्ञान का पाठ

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...