- Advertisement -

सिंगापुर में लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसके लिए उनकी बेटी रोहिणी आचार्या तैयार हैं। रोहिणी अपनी एक किडनी लालू यादव को डोनेट करेंगी। किडनी ट्रांसप्लांट सफल होता है तो लालू यादव को नया जीवन मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लाट 28 या 29 नवंबर को किया जाएगा। बता दें कि लालू की बेटी रोहिणी आचार्या सिंगापुर में ही रहती है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार लालू यादव 23 या 24 नवंबर को सिंगापूर जाएंगे। उनका किडनी ट्रांसप्लाट 28 या 29 नवंबर को किया जाएगा। लालू यादव के साथ उनके परिवार वाले यानी बेटी मिसा भारती, पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के सिंगापुर जाने की भी बात सामने आई है।
- Advertisement -




