मई,18,2024
spot_img

सुबह में उठी बेटी की डोली…शाम में पिता की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां वीरपुर प्रखंड के डीहपर गांव में बेटी की शादी के बाद पिता की मौत हो गई। सुबह में बेटी को विदाई दी गई और शाम में पिता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार डीहपर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में डीहपर निवासी सुनील राम की पुत्री की शादी धूमधाम से संपन्न हुई।

सुबह में उसकी बेटी की विदाई हुई। इसके बाद देर शाम उसकी पिता सुनील राम की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई।

यह भी पढ़ें:  Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

जहां खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बताया जाता है की सुनील विवाह समारोह में लगे टेंट पंडाल को खोल रहा था इसी दौरान बिजली की प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। हर किसी के आंख से आंसू झलक रहे थे। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक प्रक्रिया में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें