back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ DDC Vishal Raj की बैठक, चर्चा चुनाव, मतदाता, सूची, प्रारूप

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स। प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देने के लिए उप विकास आयुक्त विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सर्व प्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार में जानकारी दी गई। प्रकाशित निर्वाचक सूची के आधार पर वर्तमान में जिलान्तर्गत कुल-3255907 निर्वाचक जिसमें पुरूष-1705040, महिला-1550692 एवं थर्ड जेन्डर-175 है।

उनकी ओर से द्वारा बाताया गया कि 27.10.2023 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में निर्वाचकों की कुल संख्या-3285609 थी। अर्हता तिथि-01.01.2024 के आधार पर प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में मतदाताओं की कुल संख्या में 29702 की कमी आयी है, जिसका प्रमुख कारण मृत्यु/स्थानांतरित मतदाताओं को मतदाता सूची से विलोपन है।

उनके द्वारा बताया गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत 27.10.2023 से 09.12.2023 तक दावा/आपत्ति प्राप्त किया जाना है। दिनांक 28.10.2023, 29.10.2023, 25.11.2023 एवं 26.11.2023 को विशेष कैम्प का आयोजन किया जाना है।

इसके लिए सभी ERO/AERO/BLO को जिला स्तर से निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा विभिन्न प्रपत्र, पुनरीक्षण अवधि में की जाने वाली कार्रवाई बीएलए की नियुक्ति के संबंध में विस्तार से बताया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा जनगणना, 2011 के आधार पर जिला के लिंगानुपात 926 के विरूद्ध मतदाता सूची का लिंगानुपात 910 के संबंध में जानकारी देते हुए इसमें अपेक्षित वृद्धि हेतु राजनीतिक दल के सक्रिय सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही 18-19 आयुवर्ग के छूटे हुए अधिकाधिक निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु प्रयास करने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani बेकाबू, जमीनी हिंसा, पुलिस टीम पर हमला, पत्थर, लाठी, जख्मी
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें