back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

ठेकेदार मनोज सिंह की हत्या, एनएच किनारे झाड़ी से लाश और बाइक बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज में अपराधियों ने एक ठेकेदार मनोज सिंह की हत्या कर दी है। साथ ही लाश को एनएच किनारे फेंक कर दिया। गुरुवार को ठेकेदार मनोज की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचक शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में ठेकेदार बैकुंठपुर के महारानी गांव निवासी मनोज सिंह की लाश एनएच किनारे मिली। बुधवार को मनोज एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बाद में उनकी लाश एनएच पर फेंकी मिली।

- Advertisement -

सुबह नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा मोड़ के समीप एनएच 27 के किनारे झाड़ी से ठेकेदार मनोज सिंह का शव और बाइक बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव पर किसी प्रकार के ज़ख्म का निशान नही है। जिससे हत्या के कारणों का पता चल सके।

 

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मनोज सिंह कल शादी समारोह में शामिल होने रामपुर माधो पंचायत के मुखिया के घर गए थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।  आज सुबह  कोंहवा से बेलवा जाने वाली सड़क किनारे झाड़ी से मनोज सिंह का शव और बाइक मिली है। पुलिस हर स्तर से पता लगा रही है। शादी समारोह में उनका किन किन लोगों से मिलना जुलना हुआ हर बिंदुओं पर जांच चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...

BSNL Plan: सिर्फ ₹2626 में पाएं साल भर की छुट्टी, रोज 2.6GB डेटा का ऑफर खत्म होने वाला है!

BSNL Plan: भारत में किफायती टेलीकॉम सेवाओं की दौड़ में, सरकारी कंपनी BSNL अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें