spot_img

आदर्श होटल के मालिक, रोटरी लेट टाउन के प्रेसिडेंट की मां की साड़ी के फांसी पर झूलती मिली डेड बॉडी

spot_img
- Advertisement -

मोतीहारी के आदर्श होटल के मालिक नवनीत रंजन की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। लगभग 36 साल के नवनीत 4 दिन पहले सामाजिक संगठन रोटरी लेट टाउन का प्रेसिडेंट बने थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि जब पुलिस नवनीत के घर पहुंची तो उनकी डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतार दिया गया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच की दिशा-दशा तय की जायेगी।

- Advertisement -

वहीं, घरवाले इसे सुसाइड मानकर चल रहे हैं। वहीं नवनीत ने सुसाइड क्यों किया, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। नवनीत का मोबाइल भी पुलिस खोज रही है। नवनीत की मौत से उनकी मां को सबसे बुरा हाल है।

- Advertisement -

नवनीत की बूढ़ी मां इंदु देवी ने पुलिस को बताया कि नवनीत रंजन शनिवार की रात अपने होटल से साढ़े ग्यारह बजे के करीब अपने घर आया। उसने कहा कि वह होटल से खाना खाकर आया है।

इसके बाद वह सोने की बात कहकर अपने रूम में चला गया। सुबह जब उसकी मां बेटे के रूम में गई तो वह सो रहा था। रविवार को दिन के 10 बजे मां उसे जगाने गई तो देखा बेटा पंखे से लटक रहा था। उसने अपनी मां की साड़ी से ही फंदा बनाया था।

यह दृश्य देख मां का कलेजा दरक गया। मां की चीख-पुकार से आसपास से जुटे लोग नवनीत को फंदे से नीचे उतारा, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि नवनीत की शादी साल 2016 में हुई थी।

शादी के एक साल बाद उसके पिता मोहन प्रसाद की मौत हो गई। वहीं नवनीत और उसकी पत्नी के बीच भी बहुत बढ़िया नहीं था। नवनीत ने पत्नी को 20 लाख रुपये देकर उसे तलाक दे दिया था। वह अपनी मां के साथ अकेले रहता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...