Madhubani News | फंदे की फांसी में झूलती मिली युवती की लाश, Murder या Suicide कलुआही पुलिस सुलझाएगी Mystery जहां फंदे से झूलती मिली 20 वर्षीय विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी मची है। हत्या की आशंका के बीच जांच में पुलिस जुट गई है। वारदात कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर दक्षिणी काजी टोल का है जहां…
Madhubani News | रुखसाना खातून का शव फंदे से झूलता मिला
कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर दक्षिणी काजी टोल में कन्यादान विवाह भवन के ठीक पीछे एक घर में एक शादीशुदा महिला 20 वर्षीय रुखसाना खातून का शव फंदे से झूलता मिला। कलुआही थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि दूरभाष से उनको सूचना मिली कि काजी टोल के एक घर में एक महिला ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है।
Madhubani News | रुखसाना खातून ने सुबह का नाश्ता बनाया। पति नाश्ता कर अपने काम पर निकल गया
थानाध्यक्ष ने सूचना पर तुरंत पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।एसएचओ को लोगों ने बताया कि रुखसाना खातून ने सुबह का नाश्ता बनाया। पति नाश्ता कर अपने काम पर निकल गया। इसी क्रम में रूखसाना को उसके सास और ननद के साथ खाना बनाने को लेकर कहासूनी हो गयी। जिस बात को लेकर रुखसाना खातून ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रुखसाना खातून की एक वर्ष के करीब पहले शादी ही हुई थी।
Madhubani News | कहते हैं ग्रामीण, रुखसाना खातून ने आत्महत्या नहीं की है
ग्रामीणों ने बताया कि रुखसाना खातून ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे मारा गया है। इस घटना की जानकारी होते ही खजौली डीएसपी मनोज कुमार कलुआही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात में जुट गए हैं। डीएसपी ने बताया कि पहली नजर में यह घटना हत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही बातों की जानकारी हो पाएगी। उन्होंने बताया कि इस हत्या में मृतका के पति मोहम्मद यूसुफ को थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है। जिसके बाद ही सही बातों का खुलासा हो सकेगा।