spot_img

NH-57 पर मिली युवक की लाश, खेत में दो फीट अंदर शव था दफन, फिर पहुंची यहां की पुलिस, ये हुआ?

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। गायघाट। मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी चौक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक खेत से एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश को जमीन में दफनाया गया था।

- Advertisement -

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन को खोदकर शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान गांव के ही रहने वाले फनू सिंह के दामाद के रूप में की गयी। एनएच-57 के पास एक खेत में दो फीट अंदर शव को दफनाया गया था।

- Advertisement -

ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर शव को दफना दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फनू सिंह का दामाद कब से लापता था? हत्या के पीछे का कारण क्या है?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Health Facilities : बिहार के जिला अस्पतालों में ₹37 करोड़ के नए उपकरण, अब नहीं भटकेंगे मरीज!

 

इन तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है।जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसके ससुर फनू सिंह से भी

पूछताछ की जा रही है। खेत में लाश के मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ में शामिल ग्रामीणों ने शव की पहचान फनू सिंह के दामाद के रूप में की है। इसकी सूचना मिलते ही फनू सिंह पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS RPF DG बिहार के 'कड़क' IPS अधिकारी की धमाकेदार एंट्री! अब रेलवे की सुरक्षा संभालेंगे, 2030 तक का है प्लान

दामाद के शव के मिलन से ससुरालवाले काफी सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गायघाट थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया है कि बरुआरी से पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस आई थी। शव को जमीन के अंदर से निकाला गया और शव के पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court ECI सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से चुनाव आयोग में हड़कंप! वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी की याचिका, क्या पलटेगा खेल?

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Bihar Crime: दरभंगा के बिरौल में चोरी का विरोध करने पर 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। #BiharCrime,#DarbhangaPolice,#BiroulMurder

Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

Benipur Accident: बेनीपुर में एसएच-88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिपरा गांव के पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उप #BenipurAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety