back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से परिवार के पति-पत्नी और बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है, यहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों  की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा पूर्व मध्य रेलवे के गोल्डिंनगंज स्टेशन पर हुई है। जब रक्सौल से आ रही सदभावना एक्सप्रेस की चपेट वह तीनों लोग आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच कर मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

जानकारी के अनुसार,घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह-सुबह पति-पत्नी और एक बच्चा रेल लाइन पार कर रहे थे। तभी तीनोंं तेज रफ्तार सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक स्थानीय ही हैं। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

- Advertisement -

बता दें कि हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पति-पत्नी और एक बच्चा रेल लाईन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिघवारा जीआरपी को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

वही टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। शवों की शिनाख्त के लिए जीआरपी की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें