back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Deoghar Airport से Patna और Ranchi के फ्लाइट शेड्यूल में बड़ा बदलाव, सप्ताह में इतने दिन ही उड़ान, जानिए नया TimeTable

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना और रांची से हवाई यात्रा के जातिये देवघर जाने वालों एक लिए एक बड़ी खबर आ रही है। पटना और रांची से बाबाधाम यानी, देवघर के लिए अब हर रोज़ उड़ान सेवा नहीं होगी।

देवघर एयरपोर्ट के बनने के बाद से अभी तक, चार शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा गया है। इसमें कोलकाता, दिल्ली, पटना और रांची जैसे शहर शामिल हैं। इन शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट रोजाना देवघर एयरपोर्ट से अपने-अपने समयानुसार उड़ान भरती है। लेकिन एक जून से हवाई सेवा में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रांची और पटना के लिए जो हर एक दिन देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी, लेकिन अब सप्ताह मे तीन दिन ही रांची ओर पटना के लिए चार दिन हवाई सेवा लोगों को मिल पाएगी। हालांकि कोलकाता ओर दिल्ली के लिए रोजाना फ्लाइट की सेवा उपलब्ध रहेगी। पढ़िए पूरी खबर

एक जून हवाई सेवा की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। देवघर एयरपोर्ट से चार शहरों की सेवाओं को जोड़ा गया है। इन शहरों में कोलकत्ता, दिल्ली, पटना और रांची का नाम शामिल है। लेकिन एक जून से हवाई सेवा की टाइमिंग में बदलाव हो जाएंगे।

अब सप्ताह में रांची से तीन दिन और पटना से चार दिन ही उड़ान भरेगी। हालांकि कोलकाता और दिल्ली के लिए रोजाना फ्लाइट की सेवा उपलब्ध रहेगी। एक जून से पटना और रांची के लिए एक दिन छोड़कर देवघर से पटना व रांची के लिए उड़ान सेवा रहेगी।

सोमवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता, मंगलवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता, बुधवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता, गुरुवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता, शुक्रवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता, शनिवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता, रविवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता।

रांची और पटना के लिए देवघर से एक दिन छोड़कर उड़ान सेवा बहाल होगी। इसके अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को देवघर से पटना के लिए उड़ान सेवा होगी, जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रांची के लिए फ्लाइट होगी।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7944 देवघर एयरपोर्ट दिन के 11:15 बजे उड़ान भरकर 1 घंटे में दोपहर 12:15 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचती है। वहीं पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या 6E 7945 दोपहर 12:35 उड़ान भरकर 1:35 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करती है।

इसके साथ देवघर से रांची के लिए फ्लाइट संख्या 6E7965 देवघर एयरपोर्ट से शाम के 4:45 बजे उड़ान भरती है और रांची एयरपोर्ट 05:40 बजे पहुंचती है। वहीं फ्लाइट संख्या 6E7964 रांची से दोपहर 03:25 बजे उड़ान भरती है और 04:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचती है।

हालांकि, दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में कोई बदलाव नहीं किया गया। इन शहरों के लिए हवाई सेवा हर दिन बहाल रहेगी। यानी की अब हर रोज तीन फ्लाइट उड़ेगी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें