back to top
21 जून, 2024
spot_img

Bihar, बंगाल और झारखंड के DGP अब तय करेंगे Joint Strategy, बिहार के DGP RS Bhatti ने कहा, क्राइम कंट्रोल के लिए करेंगे मिलकर काम

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय और झारखंड के इनके समकक्ष अजय कुमार सिंह अब मिलकर आपसी समन्वय के साथ रणनीति बनाकर अपराध के खिलाफ मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगे। तीनों डीजेपी के बीच सहमति बनी कि आपसी समन्वय से राज्यों की सीमा पर सख्ती बरता जाए।

अपराध रोकने के लिए राज्यों की सीमा से सटे जिले के एसपी, डीआइजी व थानेदार हर माह अभियान की समीक्षा करेंगे। इसमें खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान भी होगा।

इससे पहले भी अपराध व नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए पांच राज्यों के डीजीपी व अन्य सीनियर पुलिस पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय पर बैठक की थी। बैठक में रणनीति बनाई गई कि सभी मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगे। पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने की थी। बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल व ओडिशा के डीजीपी मौजूद थे। सहमति बनी कि आपसी समन्वय से राज्यों की सीमा पर सख्ती हो।

समन्वय का नतीजा है कि बिहार, छत्तीसगढ़ व ओडिशा सीमा पर खुफिया सूचनाओं का बड़ा लाभ मिल रहा है। बूढ़ा पहाड़ पर चल रहा आपरेशन आक्टोपस इसका उदाहरण है, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर अपराध व महिलाओं से होने वाले अपराध को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों में चल रहे अभियान की सबने जानकारी ली, ताकि जहां सुधार व सख्ती की जरूरत हो, वहां उसे प्रयोग में लाया जा सके।

अब नई खबर यह है कि बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय और झारखंड के इनके समकक्ष अजय कुमार सिंह तीनों डीजेपी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कोलकाता के भवानी भवन स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बिहार, बंगाल और झारखंड पुलिस मिलकर अपराध नियंत्रण के लिए पहले भी काम करते रहे हैं और आगे और अधिक सक्रियता से करेंगे।

बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी ने कहा कि अवैध हथियारों की सप्लाई और कारखानों पर हमारी पैनी नजर है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार की खबरें आती रहती हैं। हमलोग उस पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में जल्द ही इस पर प्रतिबंध लगेगा।

झारखंड के डीजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर हम तीनों राज्यों के बीच विस्तृत चर्चा हुई है। जामताड़ा में साइबर क्राइम का केंद्र बिंदु रहता है। इससे तीनों राज्य परेशान हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए हम लोग विशेष तौर पर मुहिम चला रहे हैं। आने वाले समय में साइबर क्राइम को कंट्रोल कर लिया जाएगा।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें