spot_img

‘प्रश्न पत्र का स्क्रीन शॉट भेजो…दिलीप भैया को भेजना है… छात्र नेता दिलीप BPSC पेपर लीक में EOU के रडार पर

spot_img
- Advertisement -

बीएसएससी पेपर लीक को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी है, क्या यह आंदोलन प्रायोजित था? अगर ऐसा था तो इसमें दिलीप की भूमिका क्या है! इस कड़ी में दिलीप के लेन-देन आदि की पड़ताल होगी! मामले की‌ जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) छात्र नेता दिलीप की भूमिका भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

आर्थिक अपराध इकाई को इस मामले में दिलीप की भूमिका संदिग्ध लग रही है। क्योंकि तीसरे चरण की परीक्षा रद कराने के पक्ष में दिलीप का बयान मीडिया लगातार छप रहा था। धरना-प्रदर्शन को लेकर बैठकें भी हुईं थीं। फिर प्रदर्शन हुआ और पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी!

- Advertisement -

EOU ने दिलीप से पूछताछ की है। इससे पहले बीपीएससी ( BPSC) पेपर लीक मामले में भी दिलीप से पूछताछ हुई थी। इस बार EOU बीएसएससी (BSSC) की परीक्षा रद्द करवाने के लिए आयोजित प्रदर्शन के पीछे की मंशा‌ और दिलीप की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM Samrat Chaudhary : सीएम सम्राट, शपथ लेते ही एक्शन स्पार्क, पहली बैठक में अधिकारियों को टास्क...आप कामों में तेजी लाएं

जानकारी के अनुसार, BSSC की प्रथम चरण की परीक्षा रद्द होने के बाद तीसरे चरण ( 24 दिसंबर , 10 बजे से 12.15 बजे) की परीक्षा रद कराने के लिए परीक्षार्थियों के एक ग्रुप ने फर्जीवाड़ा करके पेपर वायरल किया था। उस दौरान दो परीक्षार्थियों के बीच फोन पर हुई बातचीत का आडियो आर्थिक अपराधी इकाई EOU को मिला था, जिसमें ग्रुप का एक सदस्य एक परीक्षार्थी से कह रहा है कि ‘प्रश्न पत्र का स्क्रीन शॉट भेजो…दिलीप भैया को भेजना है…जइसे 23 तारीख वाला परीक्षा रद्द हो गया वइसहीं 24 वाला भी रद्द कराया जायेगा!’

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में ‘विचाराधीन बंदी’ समीक्षा समिति की बैठक, जेलों से भीड़ कम करने का बड़ा फैसला!

विचाराधीन बंदी: जमुई में जेलों की भीड़ कम करने और उन कैदियों को राहत...

Bhagalpur News: शिक्षा नवाचार 2.0, भागलपुर में दिखा छात्रों का दम, ‘सफलता का संगम’ बना नई उम्मीद

शिक्षा नवाचार: भागलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है।...

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड या पोस्टपेड, अपनी पसंद का चुनें विकल्प

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब स्मार्ट मीटर इस्तेमाल...