मई,4,2024
spot_img

Bihar News | Dream 11 Winner…पॉकेट में बच्चों के दूध के लिए थे 60 रुपए…बना दिया आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान…जीत लिए 1.5 Crore….ये है दीपू ओझा… मैकेनिक Dream 11

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News | Dream 11 Winner…पॉकेट में बच्चों के दूध के लिए थे 60 रुपए…बना दिया आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान…जीत लिए 1.5 Crore….ये है दीपू ओझा… मैकेनिक Dream 11 का विजेता जिसे… किस्मत इसे कहते हैं। जब ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़ के…। यह चमत्कार हुआ है आरा जिले के रहने वाले दीपू ओझा के साथ। ऑनलाइन गेमिंग ऐप ड्रीम 11 पर डेढ़ करोड़ जीतकर रातों रात करोड़पति बनने का सपना यूं चुटकी में पूरा हो गया जहां वह पेश से गैराज मेकैनिक।

Bihar News | Dream 11 Winner | आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान बना दिया। फिर क्या था…जब मैच खत्म हुआ

आईपीएल के रविवार वाले मैच केकेआर और आरसीबी के बीच जब चल रहा था, अचानक शाम में उसके पास कुछ काम नहीं था। घर से फरमाइश हुई बच्चे के लिए दूध लेकर आओ। पॉकेट में साठ रूपए थे। वह वहीं बैठ गया…आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान बना दिया। फिर क्या था…जब मैच खत्म हुआ वह सबसे ज्यादा पॉइंट के साथ दीपू ओझा ड्रीम 11 पर डेढ़ करोड़ जीत चुका था।

Bihar News | Dream 11 Winner | उसके पास सिर्फ साठ रूपए थे। उस पैसे से बच्चों के लिए दूध ले जाना था,

दीपू ओझा बताता है, उसके पास सिर्फ साठ रूपए थे। उस पैसे से बच्चों के लिए दूध ले जाना था, इसके बावजूद उसने टीम बना कर दूध का पैसा लगा दिया। और जब घर आया तबतक मैच खत्म हो गया था। उसी समय पता चला कि वह विजेता है। उसे विश्वास नहीं हुआ तो अन्य कई लोगों से ऐप को दिखाया। जब कई लोगों ने देखा तो विश्वास हुआ कि वो डेढ़ करोड़ रुपया जीत चुका है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

Bihar News | Dream 11 Winner | गैरेज मेकैनिक से वह डेढ़ करोड़ का मालिक बन चुका है।

दीपू 8वीं पास है। अब उसकी किस्मत बदल गई है। गैरेज मेकैनिक से वह डेढ़ करोड़ का मालिक बन चुका है। उदवंतनगर प्रखंड के कोहड़ा गांव के योगेंद्र ओझा के पुत्र दीपू ओझा केकेआर और आरसीबी के बीच ड्रीम 11 पर टीम बनाया था। इसमें डेढ़ करोड़ की राशि जीत ली है. बता दें कि बिहार के आरा जिले का एक युवक मोबाइल पर गेम खेलकर करोड़पति बन गया है। अब दीपू का परिवार बेहद खुश है। युवक के खाते में जीती गई राशि ट्रांसफर कर दी गई है। वह,पिछले छह महीने से ड्रीम 11 पर टीम बना रहा था। उसने आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान बनाया और इसबार जीत गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें