spot_img

Madhubani News: रहिका के इजरा में जन से सीधा संवाद, लाभुकों से विकास की बात, बनाया साझेदार, लिया फीडबैक, बनेगा जनता का प्रशासन समन्वयक

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। रहिका प्रखंड के इजरा पंचायत सचिवालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार के अध्यक्षता में हुआ।

- Advertisement -

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पाग एवं चादर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार, सीओ राम प्रवेश प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार, कल्याण पदाधिकारी नीतू कुमारी एवं इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातून ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकासनात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। तथा लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया एवं फीडबैक भी दिया। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ निरंजन कुमार ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ रहिका प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

- Advertisement -

आमजनों तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना और उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों की ओर से सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। आर्थिक रूप से सबल बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं।

इसी प्रकार हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियां उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गांव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचरे का उठाव कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। कार्यक्रम को सीओ राम प्रवेष प्रसाद,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार, कल्याण पदाधिकारी नीतू कुमारी, बीसीओ नीरज कुमार, संख्किी पदाधिकारी प्रभास पाठक,लोहिया स्वच्छता अभियान प्रखंड कोडिनिटर रूबी कुमारी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश झा आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मुखिया मो.सनाउल्लाह, मिथिलेश यादव, नरेंद्र चोरसिया, रोजगार सेवक विनोद कुमार, पूर्व मुखिया मोफिजुर रहमान, एहतेसामुल हक, अफजल हुसैन, मनोज पर्वे, जफर हुसैन, जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद, मो.अनसूर, मो.प्रवेज,सुरेन्द्र चौधरी, मो.अब्दु ल्लाह,योगन्द्र महतो,अकबर नदाफ, उदय कुमार,तनवीर आलम, शिव कुमार,क्रांती देवी,जमील अहमद बब्लू गंगा महतो,दुर्गेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Road Accident एनएच-80 पर पुलिस गश्ती वाहन को ट्रक ने कुचला! 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: लखीसराय में शनिवार सुबह एक भीषण बिहार सड़क हादसा हुआ। एनएच-80 पर छापेमारी पर निकली बड़हिया पुलिस टीम के गश्ती वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एस #BiharRoadAccident,#LakhisaraiPolice,#NH80

Bhagalpur Suicide भागलपुर में प्रेमिका के सामने ही फांसी पर झूल गया प्रेमी – खुदकुशी! | पढ़िए -मां का कॉल और प्रेमिका का...

Bhagalpur Suicide: भागलपुर में प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद एक युवक ने प्रेमिका के सामने फांसी लगा ली। उसी वक्त मां का फोन आया जिसे प्रेमिका ने उठाया और पूरी हकीकत बताई। #BhagalpurNews,#BiharCrime,#LoveTragedy

Bhagalpur News विक्रमशिला सेतु बंद: भागलपुर-नवगछिया वाले ध्यान दें! गंगा नदी में अब शाम 5:30 बजे के बाद ‘नो एंट्री’, प्रशासन का बड़ा फैसला

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच गंगा नदी अब आवागमन का एकमात्र सहारा है। बढ़े जलस्तर के कारण जिला प्रशासन ने नाव व जहाज सेवा के लिए नए नियम #BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#GangaRiver

बिहार के ईंट-भट्ठा मालिकों की बल्ले-बल्ले! बकाया पर ब्याज होगा माफ, सरकार लाई ये स्कीम | जानिए -कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

Bihar Brick Kiln Owners: बिहार के ईंट-भट्ठा कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है, जिसके तहत 20 दिसंबर तक बकाया मूल राजस्व जमा करने पर 90 करोड़ रुपय #BiharNews,#BrickKilnOwners,#InterestWaiver