जमुई से बड़ी खबर है जहां चकाई- जमुई मुख्य मार्ग पर बीती रात चकाई थाना की गश्ती गाड़ी और डीजे लदे पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह से अधिक पुलिसकर्मी सहित तेरह लोग घायल हो गए। इसमें इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हो गई।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
घटना के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोगा पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान चकाई थाना में तैनात होमगार्ड जवान अरविंद सिंह एवं कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है।
मौके पर चकाई थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक देव,चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह, मंटू कुमार,गणेश कुमार, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस वाले चकाई अस्पताल में मौजूद रहे। हादसे में होमगार्ड जवान कालेश्वर यादव और जिला पुलिस बल के सिपाही अरविंद कुमार सिंह की देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार चकाई थाना की गश्ती वाहन जिप्सी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह सहित पांच की संख्या में होमगार्ड जवान रात्रि पेट्रोलिंग कर बामदह से चकाई की और आ रहे थे। इसी बीच चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के महेशा पत्थर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था की पिकअप थाना की जिप्सी के ऊपर चढ़ कर पलट गया।
दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।
इस हादसे में चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के सात पुलिस वाले और पिकअप वाहन का चालक सहित पिकअप सवार अन्य पांच लोग सहित कुल 13 लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।
चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर और जमुई रेफर कर दिया है। जैसे ही इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली। जमुई लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घायलों का हाल जानने चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई और देवघर भिजवाया।