spot_img

Madhubani में लोक सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ DM Arvind Kumar Verma की बैठक, एफएलसी का कार्य 26 से

spot_img
- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ शुक्रवार को बैठक आहूत की गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में ईसीआईएल हैदराबाद से प्राप्त ईवीएम का एफएलसी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

- Advertisement -

एफएलसी का कार्य ईसीआईएल के इंजीनियर की ओर से 26 अक्टूबर 2023 से आरंभ किया जाएगा।  17 नवंबर 2023 तक संपन्न किया जाएगा। यह एफएलसी का कार्य परिवहन कार्यालय के समीप अवस्थित वीवीपैट के वेयरहाउस के भूतल तल स्थित एफसीएल हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।

- Advertisement -

उक्त निर्धारित अवधि में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे स्वयं या अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से उपस्थित रहेंगे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों से संबधित विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए की नियुक्ति हेतु पुनः अनुरोध किया गया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar

खाटू श्याम से लौट रहे परिवार पर काल का साया! राजस्थान में कार – ट्रक की टक्कर में 9 की मौत| ड्राइवर को झपकी...

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय एसयूवी ट#RajasthanRoadAccident,#KotaAccident,#KhatuShyamPilgrims

रोहतास के मंदिर में चोरों का तांडव! माता के मुकुट संग हनुमान जी की आंखें भी चुराईं, इलाके में हड़कंप

Rohtas Temple Theft: रोहतास जिले के प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर में शनिवार देर रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने माता के सोने के मुकुट, हार और हनुमान जी की सोने की आंखें चुरा लीं, जिससे#RohtasNews,#TempleTheft,#BiharCrime