

Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | मिष्ठान दुकान के उद्घाटन से पहले पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या। मर्डर एंगल के बीच फंसा है लव अफेयर…जहां मुजफ्फरपुर में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | प्रेम प्रसंग की पींगे मौत के चुनें विकराल तिनके
इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जिले के पारु थाना क्षेत्र के मगुरहिया चौक पर पिता पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | पूजा पाठ का माहौल..सन गए खून के छिलके-छिलके से
घटना में कई गोली पिता तो कई पुत्र को लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी और इलाज के लिए आनन फ़ानन में निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में दोनों पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है, जहां एक और पूजा पाठ का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ डबल मर्डर ने मुजफ्फरपुर में सनसनी फैला दी।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | आज ही मिष्ठान दुकान सह होटल का होना था उद्धाटन
मिली जानकारी के अनुसारी मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में जो पिता पुत्र की हत्या हुई है वह दोनों मिलकर एक होटल लिए थे और देर रात से ही मिष्ठान एवं अन्य चीज की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि आज मिष्ठान दुकान सह होटल का उद्घाटन होना था तभी ऐसी वारदात हो गई।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | समानों को सहेजने के दौरान दो अपराधियों ने खेला खूनी खेल
स्थानीय लोगों की माने तो आज जिस होटल का ओपनिंग करने वाले थे पिता पुत्र इस होटल में दोनों सभी चीजों को संभाल कर रख रहे थे, तभी अचानक सुबह दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाश आ पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और बड़े आराम से सभी भाग निकले। गोलीबारी की घटना में पिता और पुत्र को कई गोली लगने की बात सामने आई है जिसे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | डबल मर्डर सहम गया है पारु का हीरापुर गांव
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान पारु थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी किरण कुमार यादव जिनका उम्र करीब 45 वर्ष है तथा उनके पुत्र विराट यादव जिसका उम्र करीब 20 वर्ष है दोनों की मृत्यु इलाज के दौरान हुई है।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | प्रेम प्रसंग और होटल से जुड़े हैं हत्या के तार, था टशन
पुलिस सूत्रों की माने तो पूर्व में मृतक के परिवार से प्रेम प्रसंग मामला भी तूल पकड़ा था जिसमें कुछ लोगों की सहायता से लड़की को भगाया गया था जिसका तार होटल से भी जुड़ा है। जिसको लेकर आपस में टशन चल रहा था।
Double Murder In Bihar | Muzaffarpur Crime News | सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा
पूरे मामले में पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि पारु थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के द्वारा पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है। अस्पताल में दोनों की मृत्यु हुई है। इलाज के दौरान पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। प्रेम प्रसंग एवं अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही पूरे कांड का पुलिस उद्वेदन कर लेगी।

