back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News | मधवापुर में चारा काटने की मशीन से कटकर चालक की ऑन द स्पॉट मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News | मधवापुर में चारा काटने की मशीन से कटकर चालक की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। बताया जाता है कि मवेशियों के चारा काटने वाली मशीन में चालक बुरी तरह फंस गया। इससे चालक की मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। जो तस्वीर आप देशज टाइम्स् पर देख रहे हैं वह घटनास्थल है जहां लोगों से जानकारी लेने पहुंचे साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पूरी तहकीकात कर रहे हैं वहीं परिजनों के दारुण चीत्कार से माहौल एकदम सन्न है।

- Advertisement -

Madhubani News | संजीव राम की ऑन द स्पॉट मौत से मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, मधवापुर में शनिवार को साहरघाट थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव में चारा काटने वाली मशीन में फंसकर गला दबने से मशीन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इसी गांव के स्व रामजतन राम का 30 वर्षीय पुत्र संजीव राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News | मशीन में पुआल लगाने के दौरान उसका हाथ उसमें फंस गया

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक साहरघाट बसैठ मुख्यपथ एसएच 75 किनारे उत्तरा चौक के नजदीक ट्रैक्टर से चारा काटने वाली मशीन से किसी का चारा काट रहा था। तभी अचानक मशीन में पुआल लगाने के दौरान उसका हाथ उसमें फंस गया। जिससे एक हाथ कट गया और गला दबने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

Madhubani News | साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एसआई धर्मेंद्र कुमार, प्रशिक्षु एसआई हर्ष राज, नवीन कुमार तत्काल पहुंचे, राहत 

घटना की जानकारी होते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पर साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एसआई धर्मेंद्र कुमार, प्रशिक्षु एसआई हर्ष राज, नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। इधर घटना के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।


Madhubani News | मौत से छीन गई किस्मत, भुखमरी की नौबत 

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने घर में एकमात्र कमाऊ था। वो अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्री व पत्नी छोड़ गया है जिनके समक्ष अब भुखमरी की नौबत आ गई है। इधर देर शाम आपसी समझौते के तहत सामाजिक स्तर पर मामले का निपटारा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Vibrant Village Program से बदलेगी 36 गांवों की सूरत, विकास के लिए बना शानदार प्लान, जानें क्या-क्या बदलेगा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें