back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Delhi NCR Earthquake News। तेज धमाके के साथ सोमवार तड़के Delhi NCR में आया जोरदार भूकंप, कांपी Bihar की धरती

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के बाद बिहार में कांपी ज़मीन, सीवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR में जोरदार भूकंप, पंखे और खिड़कियां हिलीं
महज ढाई घंटे बाद बिहार के सीवान में भी भूकंप के झटके
ओडिशा तक महसूस हुए कंपन, लोगों में दहशत
बिहार भूकंपीय रूप से संवेदनशील ज़ोन में आता है

दिल्ली में तेज़ झटकों से दहशत

सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। लोग सोते से जाग गए, ऊंची इमारतों में रहने वाले बिना कुछ सोचे-समझे बाहर भागने लगेझटके इतने तेज़ थे कि पंखे हिलने लगे और खिड़कियों के कांच तक खड़कने लगे।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था। इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है।  भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर लोगों से शांत रहने की अपील की।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने बताया कि धरती के अंदर से गड़गड़ाने की आवाज़ सुनी गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नई दिल्ली में आए भूकंप के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स लिखा- ‘यह भूकंप काफी डरावना था। महादेव सबको सुरक्षित रखें।

बिहार में भी भूकंप, लोग घबराए

दिल्ली से करीब 1,000 किलोमीटर दूर बिहार के सीवान जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गएस्थानीय लोगों ने बताया कि कंपन कुछ सेकंड तक जारी रहा। सीवान में सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर धरती डोली। भूकंप के झटके लगते ही दहशत में लोग घरों से बाहर भागे। रिक्टल स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई है।

7 जनवरी को भी आया था भूकंप 
7 जनवरी को भी बिहार में भूकंप के झटके लगे थे। पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, गोपालगंज, मधुबनी, जहानाबाद, मोतिहारी, किशनगंज और सीतामढ़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह 6:32 बजे से झटके लगने शुरू हुए। सो रहे लोगों की नींद टूटी और घबराकर घरों से बाहर भागे। घर के अंदर कमरे में पंखे और झूमर तक हिले। पेड़-पौधे भी हिलने लगे। सो रहे लोगों की नींद टूटी और घबराकर घरों से बाहर निकले।  हालांकि भूकंप की वजह से जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

बिहार में क्यों है भूकंप का खतरा?

बिहार भूकंपीय रूप से संवेदनशील ज़ोन में आता है। खासकर सीवान, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल जैसे ज़िले ज्यादा संवेदनशील हैं। ऐसे में यह भूकंप कोई छोटी बात नहीं है।

सरकार और आपदा प्रबंधन की अपील

लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें
मजबूत इमारतों में रहें और सुरक्षा उपाय अपनाएं
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइंस फॉलो करें

(भूकंप से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए DeshajTimes.com से जुड़े रहें)

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू तोरे जिला मत्स्य पदाधिकारी दारूबाज रे…मंत्री, DM के सामने Supaul में ‘Breath analyzer Test’

DM के सामने नशे में पहुंचा अफसर! सुपौल में मछुआरा दिवस पर शर्मनाक घटना,...

PATNA Veterinary College में क्रिकेट खेल के दौरान हिंसा! छात्र को गोली मारी, बवाल! छात्रों का हंगामा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

पटना वेटरनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलते वक्त चली गोली! छात्र घायल, कैंपस में हड़कंप।छात्र...

Darbhanga समेत Bihar के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नामांकन पर लगी रोक, LNMU@साख@NewTrouble

बिहार के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नामांकन पर लगी रोक, छात्रों में...

बर्फ बेचकर घर लौट रहा था, बाइक ने मारी टक्कर – अस्पताल पहुंचते ही मौत, केवटी के– रामा राम की कहानी रुला देगी!

बर्फ बेचकर लौट रहा था गरीब रामा, बाइक ने मारी टक्कर – अस्पताल पहुंचते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें