spot_img

Honour killing: बिहार में ऑनर किलिंग में बेटी की हत्या, पढ़िए क्यों बाप ने अपने सहयोगियों के साथ उठाया क्रूर कदम

spot_img
- Advertisement -

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के मामले में पिता और अन्य द्वारा बीते दिन पुत्री की हत्या किये जाने (Daughter murdered in honor killing in Bihar) के मामले का मंगलवार को खुलासा हुआ है। घटना जिले के के पूजहां गांव का है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि बीते 26 जनवरी को मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सरैया पंचायत स्थित बड़ी गंडक नहर के पूर्वी बांध पर एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था।

- Advertisement -
Honour killing: बिहार में ऑनर किलिंग में बेटी की हत्या, पढ़िए क्यों बाप ने अपने सहयोगियों के साथ उठाया क्रूर कदम
Honour killing: बिहार में ऑनर किलिंग में बेटी की हत्या, पढ़िए क्यों बाप ने अपने सहयोगियों के साथ उठाया क्रूर कदम

इस संबंध में मुफ्फसिल थाना द्वारा कांड़ संख्या 60/22 मामला दर्ज करते हुए धारा 302 201, 34 भादवि के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध कांड़ दर्ज किया था।

- Advertisement -

एसपी ने कहा कि कांड की गंभीरता को देखते हुए त्वरित अनुसंधान के लिए टीम का गठन मुकुल परिमल पांडे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के निर्देशन में किया गया। पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन कम समय में किया गया।

अज्ञात मृतिका की पहचान रेनू उर्फ सुग्गी पति छोटू राम ग्राम पलटा (नेपाल) पिता प्रेम राम ग्राम कोहरा बेंगही थाना, जिला श्रीनगर पूजहां है। इसकी पहचान कर हत्यारों का पता लगाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। अल्प समय में पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस टीम ने मामले का उद्भेदन किया है।

एसपी ने कहा कि इस घटना को प्रेम प्रसंग के चलते, मृतिका के परिवार वालों की ओर से ही प्रतिष्ठा में हत्या को अंजाम दिया गया है। उसकी हत्या करने वाले पिता प्रेम राम को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। घटना में शामिल तीन व्यक्तियों में एक की गिरफ्तारी की गई है।

दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रेम राम है। उम्र करीब 48 वर्ष, पिता कुंदन राम ग्राम कोहड़ा बैगनी, पंचायत भवानीपुर थाना श्रीनगर पूजा जिला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt