

केके पाठक भले ही अभी लंबी छुट्टी पर हों। संशय भले हो कि वो लौटेंगे या नहीं लेकिन शिक्षा विभाग का तेवर कम नहीं होने वाला। वह बरकार है। यही वजह है कि अब सरकार और विभाग के रडार पर वैसे शिक्षक हैं जो हड़ताल पर गए हैं। ऐसे शिक्षक और कर्मी तय है नपेंगे। विभाग ने इनकी कुंडली निकालनी (Education department will take action against teachers who went on strike) शुरू कर दी है।
Education Department Action | शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की सूची शिक्षा विभाग ने मांगी
ताजा मामला शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के हड़ताल से जुड़ा हुआ है। 12 जनवरी को हड़ताल पर गये राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से ऐसे शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की सूची शिक्षा विभाग ने मांगी है।
Education Department Action | सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को चिट्ठी जारी
इस संबंध में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों से यह जानकारी तीन दिनों के अंदर मांगी गयी है। शिक्षा विभाग ने हड़ताल को बेहद गंभीरता से लिया है। जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संदर्भ में चिट्ठी जारी की है।
Education Department Action | संघों को अमान्य करने के विरोध में जान कुर्बान करने पर आमादा
शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के संघों को अमान्य करने की सूचना के बाद विरोध में गये शिक्षक और कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करने जा रहा है इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी विश्वविद्यालय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों की शिक्षा विभाग नेतीन दिनों के अंदर सूची मांगी है। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संदर्भ में चिट्ठी जारी की है।
Education Department Action | हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की लिस्ट खंगाल रहा शिक्षा विभाग
जानकारी के अनुसार,हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों पर एक्शन की तैयारी की जा रही है। इस मामले में शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है लिहाजा हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की लिस्ट शिक्षा विभाग ने मांगी है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के खिलाफ 12 जनवरी को बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सामूहिक अवकाश पर थे।
Education Department Action | नाम, कार्यस्थल, हड़ताल में रहने की अवधि की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग के निर्देशों के खिलाफ 12 जनवरी को बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सामूहिक अवकाश पर थे। जिसपर उच्च शिक्षा निदेशक ने सामूहिक अवकाश के लिए हड़ताल शब्द का प्रयोग करते हुए इसमें शामिल हुए शिक्षकों और कर्मचारियों में प्रत्येक के नाम, कार्यस्थल, हड़ताल में रहने की अवधि की रिपोर्ट देने को कहा है।
Education Department Action | सरकार के खिलाफ आर-पार, कहीं हो ना जाए बेड़ापार
शिक्षा विभाग के कई फैसलों के विरोध में बिहार विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी संगठन 12 जनवरी को सड़क पर उतर आए थे। जहां विश्वविद्यालय संघर्ष समन्वय समिति के तहत सभी संगठनों ने सरकार के खिलाफ अपनी आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।
Education Department Action | मार्च, धरना, फैसले का विरोध, पड़ेगा भारी
इन सभी शिक्षक संगठन विश्विद्यालय के समक्ष एकजुट होकर धरने पर बैठे। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े कई कर्मियों के पेंशन पर रोक लगाने, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र संचालन के समय में बदलाव समेत कई फैसलों के विरोध में संघर्ष समन्वय समिति के तहत सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर एलएस कॉलेज से बिहार विश्वविद्यालय के कार्यालय तक मार्च किया।
Education Department Action | फिर संघ-संगठन और शिक्षा विभाग आमने-सामने
उधर, उच्च शिक्षा निदेशक ने रजिस्ट्रार को एक फार्मेट भेजा है, जिसमें उन्हें जानकारी भेजनी है। इसमें हड़ताल पर गये शिक्षकों के नाम, पदस्थापन स्थल, हड़ताल की अवधि देनी है। तीन दिनों में यह जानकारी निदेशालय ने मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक के इस निर्देश के बाद एक बार फिर शिक्षक-कर्मियों के संघ-संगठन व शिक्षा विभाग आमने-सामने हैं।
Education Department Action | तीन दिनों के बाद होगी कार्रवाई, कीजिए इंतजार
प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजय कुमार झा ने विभाग के इस निर्देश के आधार पर विवि की स्थापना और सामान्य शाखा से इस संबंध में जानकारी मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक ने रजिस्ट्रार को एक फार्मेट भेजा है, जिसमें उन्हें जानकारी भेजनी है। इसमें हड़ताल पर गये शिक्षकों के नाम, पदस्थापन स्थल, हड़ताल की अवधि देनी है। तीन दिनों में यह जानकारी निदेशालय ने मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक के इस निर्देश के बाद एक बार फिर शिक्षक-कर्मियों के संघ-संगठन व शिक्षा विभाग आमने-सामने हैं।

