spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी कालिदास उच्चैठ महोत्सव में हास्य सनसनी एहसान कुरेशी ने खूब गुदगुदाया तो कुंज बिहारी, माधव राय ने मैथिली गीतों की चासनी में डुबोया…

मुख्य बातें: कालिदास उच्चैठ महोत्सव में मशहूर हास्य कलाकार एहसान कुरेशी ने श्रोताओं को कर दिया लोटपोट, मिथिला रत्न कुंज बिहारी, माधव राय,अरविन्द सिंह सहित अन्य ने भी दी अपनी प्रस्तुति

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स की तस्वीर देखिए उच्चैठ कालिदास महोत्सव से LIVE, बेनीपट्टी के उच्चैठ में हास्य व्यंग प्रस्तुत करते प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरेशी व गीत प्रस्तुत करते कुंज बिहारी मिश्र, माधव राय, अरविन्द सिंह, सौम्या मिश्रा एवं अन्य, उच्चैठ कालिदास महोत्सव में कालिदास पर आधारित नाट्य प्रस्तुत करते कलाकार

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित केवीएस कॉलेज परिसर में आयोजित हुए दो दिवसीय उच्चैठ कालिदास महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन अंतिम सत्र में हास्य सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंच संचालन मिथिलांचल के प्रसिद्ध कलाकार (Ehsaan Qureshi tickled a lot at Benipatti Kalidas Uchchaith Mahotsav) पंडित राम सेवक ठाकुर ने किया।

- Advertisement -

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला रत्न पंडित कुंज बिहारी मिश्र ने भगवती वंदना “मैया दुर्गा अबियौऊ मोरा आंगन मे” सहित अन्य गीत प्रस्तुत कर किया। उसके बाद भजन सम्राट अरविन्द सिंह ने “हे मैया अहा बसै छि मिथिला नगरक मईट मे, बाबा हो बाबा की लिखलs कपार मे” सहित अन्य भक्तिमय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई में Bihar Health Minister Accident - कैसे हुआ ? स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का बड़ा हादसा, दो गाड़ियां आपस में टकराई, JDU जिलाध्यक्ष बाल-बाल बचे

वहीं प्रसिद्ध कलाकार माधव राय ने जो गे मैया इ की केलेह हमरा बना देलेह आन गे सहित अन्य भक्तिमय व लोक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद मंच पर देश के मशहूर हास्य कलाकार एहसान कुरेशी का आगमन हुआ। हास्य कलाकार के मंच पर पहुंचते ही मंच के ऊपर और नीचे एक अलग ही माहौल कायम हो गया।

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर: तृणमूल कांग्रेस की दफ्तर में फंदे से लटकी मिली पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की लाश, मिला सुसाइड नोट! | क्या है 'मास्टरमशाई' की मौत का सच ?

एक तरफ सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो गया तो दूसरी ओर सभी की जुबां पर हंसी के साथ साथ एहसान कुरेशी का नाम गूंजने लगा। करीब 40 मिनट तक एहसान कुरेशी के हास्य प्रस्तुति से मौजूद श्रोताओं के साथ – साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी भी काफी लोटपोट होते दिखे।

यह भी पढ़ें:  मुंबई में नौसेना परिवार की दिल दहला देने वाली मौत! बच्चों को जहर देने का शक| नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के शव बरामद

कार्यक्रम में सौम्या मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने चुटकुलें और हास्य रस के व्यंग वाण से आमजनों के अलावा सरकारी व्यवस्था, बड़े ऑफिसर, नेता, मंत्री सभी को निशाने बनाये। देर रात तक काव्य रस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिश्रित रसधारा बहती रही और दर्शक गोता लगाते रहे।

वहीं कालिदास के जीवनी पर आधारित लघु नाटिका के अलावा बिहार की लोक गीत, संस्कृति और लोक त्योहारों को समाहित कर करीब 30 मिनट की एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गयी। देर रात तक हास्य कविता के पाठ पर दर्शकों को लोट पोट करते रहे। अंत में एसडीएम मनीषा ने सभी कलाकारों, आमजनों, अधिकारियों और कर्मियों को सफल आयोजन संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Land Registry! बिहार में 17 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री सीधे WhatsApp पर, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री अब और आसान होगी। 17 अगस्त से राज्य के 90 रजिस्ट्रेशन ऑफिसों में पेपरलेस सिस्टम लागू होगा, जिससे डिजिटल डीड सीधे WhatsApp पर मिलेगी#BiharNews,#LandRegistryBihar,#DigitalDeed

पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर: तृणमूल कांग्रेस की दफ्तर में फंदे से लटकी मिली पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की लाश, मिला...

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल स#WestBengalNews,#AshishBandyopadhyay,#TMC

UGC NET जून 2026 आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, कहीं चूक न जाएं मौका!

UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।#UGCNet,#NTA,#AnswerKey

समस्तीपुर वालों की बल्ले-बल्ले! पटना से सीधी नाइट ट्रेन को मिली मंजूरी, अब रात की यात्रा होगी आसान

Bihar Train News: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन (03215/03216) को मंजूरी मिल गई है। सांसद शाम्भवी चौध#BiharTrainNews,#SamastipurRailway,#ShambhviChaudhary