back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News | Bihar Police | लागल वर्दी पर दाग…डॉयल 112 के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गए सलाखों के भीतर

रेत की गांठ में वर्दी की फांस...घूसखोरी का बड़ा इल्जाम। बड़ी कार्रवाई।

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News | Bihar Police | लागल वर्दी पर दाग…डॉयल 112 के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, रेत की गांठ में वर्दी की फांस…जहां बड़ी खबर सारण से है यहां पुलिस और बालू माफिया की सांठगांठ की साफ तस्वीर का एक बार फिर से खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

Bihar News| डॉयल 112 के आठ पुलिस कर्मियों का बालू पासिंग माफियाओं से सांठ भी था पैसों के लेन देन का गांठ भी

डॉयल 112 की गाड़ी में तैनात आठ पुलिसकर्मियों का बालू पासिंग माफियाओं से पैसों के लेनदेन का ऑडियो वायरल हुआ था। अब इसके बाद Chhapra SP Gaurav Mangla ने कार्रवाई करते हुए सभी 8 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया और सभी को जेल भेज दिया। इनमें, Chhapra SP Gaurav Mangla का कहना है कि पुलिस और बालू माफिया के सांठगांठ से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसकी जांच की गई, जांच सही पाए जाने पर

- Advertisement -

Bihar News| ये हुए सस्पेंड, गए सलाखों के भीतर

कार्रवाई करते हुए भगवान बाजार थाना के दारोगा, जमादार समेत आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया, जिन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें सब इंस्पेक्टर अजीत प्रसाद, एएसआई किरण कुमारी , सिपाही संख्या 88 मनोज कुमार , सिपाही संख्या 942 सरिता कुमारी , सिपाही संख्या 1385 नेहा कुमारी , सिपाही संख्या 748 शिल्पी कुमारी , संतोष कुमार सिंह , सैप जवान श्याम किशोर सिंह शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: नीतीश सरकार ने सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत 35 बड़े एजेंडों पर लगाई मुहर, राज्य के विकास को मिलेगी नई उड़ान

Bihar News| Chhapra SP Gaurav Mangla ने एस डीपीओ सदर राजकिशोर सिंह को सौंपा था जांच का जिम्मा

Chhapra SP Gaurav Mangla ने एसडीपीओ सदर राजकिशोर सिंह को जांच का निर्देश दिया था। इसमें मामला सही पाया गया। एसडीपीओ सदर राजकिशोर सिंह ने  वायरल ऑडियो के आधार पर भगवान बाजार थाने में जाकर जांच की। जांच में इस बात का पता चला कि दोनों ही गश्ती टीम (थाना और 112) के पदाधिकारी और ड्राइवर थे। पासर गैंग के साथ मिलकर पैसा लेकर ट्रक पास करवाते थे। ऑडियो की जांच कर पहचान कराई गई। फिर जो संबंधित पदाधिकारी थे उन्हें बताया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है।

Bihar News| कोई मांगें घूस तो करें इस नंबर पर कॉल

उन्होंने बताया कि दोनों टीम में पदाधिकारी और ड्राइवर समेत आठ सदस्यों के खिलाफ जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई थी। एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। Chhapra SP Gaurav Mangla ने आम आदमी से अपील की है कि अवैध वसूली करने वाले के बारे में सूचना 9431822989 नम्बर मोबाइल पर दे कर वीडियो और ऑडियो क्लिप के रूप में भेजें।

Bihar News| जानकारी रहेंगी एकदम गुप्त

जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके पहले भी बालू माफिया और शराब माफिया से सांठगांठ रखने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है और कई पुलिस पदाधिकारी को जेल भेजा गया है। Chhapra SP Gaurav Mangla ने बताया कि सारण जिला में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों पर समुचित कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें