मुख्य बातें: वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय चरवाहा बच्चेलाल सदाय व भैंस की मौत परिवार में पसरा मातम, लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत कुमराही बांध के निकट हुआ हादसा, देशज टाइम्स फोटो: विलाप करते स्वजन
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लखनौर प्रखंड के लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत में हुए वज्रपात से एक चरवाहा और उसके भैंस की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक बच्चेलाल सदाय बलिया मुसहरी का रहने वाला था। जो शनिवार सुबह कुमराही बांध के आसपास भैंस चरा रहा था। तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही भैंस सहित 60 वर्षीय बच्चेलाल सदाय की मौत हो गई।
घटना की सूचना जैसे ही स्वजनों को मिली सभी बदहवाश हो गये। मृतक की पत्नी पुलिया देवी तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी को अब परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है।अभी तक काफी मुश्किल से मजदूरी से उसके परिवार का भरण पोषण हुआ करता था।
बच्चेलाल सदाय अपने पीछे दो पुत्र बिकाऊ सदाय, रघुवीर सदाय और एक पुत्री को छोड़ गया है। अंचल अधिकारी विकेश पांडेय ने कहा कि राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक तथा उसके परिवार की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहा है।
सरकार की ओर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। अपने क्षेत्र में हुए इस असामयिक घटना पर पंचायत के मुखिया विजय यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने दु:ख व्यक्त किया है। वहीं, मृतक के परिवार को सांत्वना दी है।