फोटो : विलाप करती पत्नी व अन्य
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। भैरवस्थान थाना क्षेत्र स्थित एनएच 57 लोहना मुसहरी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बृद्ध की मौत हो गई। मृतक लोहना मुसहरी गांव निवासी 70 वर्षीय गणेश सदाय बताया गया है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
घटना के बाबत जानकारी है कि बुजुर्ग अपने किसी काम से लोहना मुसहरी पुल के समीप सड़क पार कर रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर अस्पताल से शव को लेकर चले गये।
इधर, पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी जीवछी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीण ने कहा कि गणेशी बुजुर्ग होने के बावजूद लोगों की मदद में आगे रहता था। मृतक के पांच संतान में एक पुत्र व चार पुत्री है। सभी की शादी हो गई है।
पुत्र चार दिन पहले ही मजदूरी के लिए गुजरात गया है। लोगों ने कहा कि पुत्र आज ही गुजरात पहुंचा है। पोते के द्वारा मुखाग्नि दी जाएगी। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने कहा कि घटना में जख्मी होने की सूचना है। मौत की सूचना नहीं मिली है। जानकारी ले रहे हैं।