back to top
20 सितम्बर, 2024

Elections Result 2024 Live: त्वरित टिप्पणी: Lok Sabha Chunav परिणाम….अगर तुम होते…

spot_img
spot_img
spot_img

Elections Result 2024 Live: त्वरित टिप्पणी: Lok Sabha Chunav परिणाम….अगर तुम होते…याद कीजिए, जब नीतीश कुमार और तेजस्वी की अगुवाई में पटना में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई थी। इसके बाद बातें आगे बढ़ीं। पहले नीतीश ने साथ छोड़ा ।फिर ममता बनर्जी साथ छोड़ गईं।

 

मगर आज अभी ममता और नीतीश साथ होते तो क्या होता। टीवी चैनलों पर जितने डिबेट हो रहे। इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां, ममता बनर्जी को तीस से पैंतीस सीटों पर आगे चलने का रूझान आया है। वहीं, नीतीश का जदयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही।

 

यानि, बीजेपी को पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बड़ा झटका लगा है। ऐसे में, अगर इन दोनों पार्टियों की सीटें इंडिया गठबंधन से जुड़े तो आंकड़ा कुछ और दिखेगा।

 

वहीं, संभावना यह भी बन रही है कि कहीं ममता बनर्जी की टीएमसी बड़ी खेल ना कर दे। वहीं, अखिलेश यादव, अपने पिता मुलायम सिंह यादव के बगैर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उत्तर प्रदेश में उभरना। कई मायने का संकेत है।

 

वहीं, कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में लौ जलने का संकेत। राहुल गांधी का रायबरेली में करीब एक लाख से लीड, अमेठी में स्मृति इरानी का पिछड़ना, कांग्रेस की दूरगामी सोच, और निसंदेह प्रियंका गांधी की बड़ी जीत मानी जा रही है।

 

कारण, केएल शर्मा को राजनीतिक विशलेषक जोकर बता रहे थे। यह मान रहे थे कि गांधी परिवार ने उनके साथ धोखा किया। लेकिन, देशज टाइम्स ने बताया था कि केएल शर्मा छुपा रूस्तम साबित होंगे जो आज दिख रहा है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -