back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर बनेंगे विधान परिषद सभापति, किया सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी, राबड़ी देवी की मौजूदगी में नामांकन

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जदयू के एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य महागठबंधन के नेता मौजूद थे। एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद के सभापति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा पहले ही जदयू ने कर दी थी । सदन में महागठबंधन सदस्यों की संख्या को देखते हुए यह तय है कि बिना किसी अड़गे के देवेश का सभापति बनना तय है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Railway News: भारतीय रेलवे में Tatkal Ticket: 'क्यू-मित्र' गेमचेंजर, धांधली पर लगाम, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी के रहने वाले है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। इससे पूर्व विधान परिषद में अभी सभापति के पद पर भाजपा कोटे से आने वाले अवधेश नारायण सिंह थे, जिन्हें राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्हें अपना पद छोड़ने को कहा गया था।

- Advertisement -

विधान परिषद चुनाव में लगातार चार बार निर्वाचित हुए देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधान परिषद में आए हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। वर्ष 2004 में वह जदयू में शामिल हो गये। 2008, 2014 और 2020 के विधान परिषद चुनाव में लगातार चार बार निर्वाचित हुए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

WWDC 2026: एप्पल का सबसे बड़ा टेक शो, जानिए क्या होगा खास

WWDC 2026: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एप्पल ने अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस...

मनीष पांडे का जादुई कैच: 36 की उम्र में बने ‘सुपरमैन’!

Manish Pandey: आईपीएल 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कोलकाता नाइट...

दिल्ली कैपिटल्स का धांसू प्लान, केएल राहुल करेंगे ओपनिंग!

IPL 2026: क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल का अगला सीजन भले ही अभी दूर हो,...

आज का राशिफल: 24 मार्च 2026, ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन पर

Aaj Ka Rashifal: आज 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार, एक विशेष ज्योतिषीय ऊर्जा से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें