back to top
2 दिसम्बर, 2025

बिहार में लखीसराय जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, बेटे के साथ सरगना गिरफ्तार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। बिहार में लखीसराय जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहाटपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों की (Evolution of Mini Gun Factory in Lakhisarai District of Bihar) खेप के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया हैं।

- Advertisement - Advertisement

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार की शाम से ही गांव के इर्द गिर्द खेतों में छुपकर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखी। गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने तीन जगहों पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस ने हथियार निर्माण कराने वाले सरगना युगल सिंह के बेटे राजा कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया।

- Advertisement - Advertisement

अपराधी राजा की निशानदेही पर घर में निर्माण कर रखे गए छह कारबाईन के साथ कई पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने उसके बाद गांव में ही विनोद सिंह के खाली पड़े गोदाम के पास ट्रैक्टर के ट्रेलर की नीचे सोए हथियार निर्माण करने वाले मुंगेर जिला के चार कारीगरों को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जदयू में आचार्य की बहुआयामी भूमिका: प्रदेश सचिव से राजनीतिक सलाहकार तक

पुलिस की टीम राजा के गांव के बाहर आलीवाली बहियार में रहे बासा (डेरा) पर छापेमारी कर काफी संख्या में विभिन्न तरह के अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने का उपकरण (Evolution of Mini Gun Factory in Lakhisarai District of Bihar) बरामद किया।

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष के मुताबिक निर्मित हथियारों की डिलीवरी अपराधियों को होनी थी।  इससे पहले पुलिस की कार्रवाई हो गई। ग्रामीणों की मानें तो विगत एक सप्ताह से हथियार का निर्माण कराया जा रहा था। हथियार निर्माण की जानकारी मिलने के पर बुधवार को पुलिस टीम के दो सदस्यों ने सिविल ड्रेस में बिजली का पोल देखने के बहाने हथियार निर्माण स्थल के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाई। इसके बाद छापामारी की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा: 1298 पदों के लिए आवेदन जल्द, सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी...

सोने-चांदी की चमक के बीच बंधन म्यूच्यूअल फंड के नए दांव, लॉन्च किए गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ

मुंबई: पिछले कुछ वर्षों में सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी...

सिवान में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, गोलियों की गूंज से दहला बाजार

सिवान न्यूज़: दिनदहाड़े बाजार में गोलियों की तड़तड़ाहट, दुकान में लूटपाट और दहशत में भागते...

बिहार में बुलडोजर पर संग्राम: पप्पू यादव ने दी सीधी चेतावनी, बोले- ‘हिम्मत है तो 5 तारीख को घर तोड़कर दिखाएं’

Patna News: बिहार की सियासत में बुलडोजर पर घमासान छिड़ गया है. एक तरफ सरकार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें