मई,17,2024
spot_img

चुनावी कांव-कांव | “RJD की कृपा पर CM हैं Nitish Kumar, लालू जब चाहें उन्हें हटा देंगे…” – Ex Deputy CM Sushil Modi

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। बिहार सरकार के गठबंधन में सब-कुछ ठीक नहीं है। ऐसा दावा किया है पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने।

लालू-राबड़ी आवास पर केवल 7 मिनट रुके नीतीश कुमार

उन्होंने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार इस बार मकर संक्रांति पर लालू-राबड़ी आवास गए लेकिन वहां केवल सात मिनट रुके।

लालू ने नहीं लगाया दही का टीका 

 

लालू प्रसाद ने उनसे दूरी बनायी और दही का टीका भी नहीं लगाया। दोनों दलों के बीच सब-कुछ ठीक नहीं है। डील की कील चुभने लगी है।

यह भी पढ़ें:  Ranchi News| आलमगीर की नोट फैक्ट्ररी में कितने IAS अधिकारी!

लालू जब चाहें उन्हें हटा कर तेजस्वी को बना सकते हैं CM

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 78 विधायकों की पार्टी राजद की कृपा पर मुख्यमंत्री हैं और लालू प्रसाद जब चाहें उन्हें हटा कर बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

दोनों के बीच हुई थी डील

दोनों के बीच डील भी यही हुई थी। ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे, इसलिए जदयू के मंत्री नीतीश कुमार को “बिहार का भविष्य” बता रहे हैं जबकि स्वयं मुख्यमंत्री बिहार का भविष्य (उत्तराधिकारी) तेजस्वी यादव को बता चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

2020 में नीतीश कुमार भाजपा की कृपा से बने थे मुख्यमंत्री

Ex Deputy CM Sushil Modi said Nitish Kumar is CM on the blessings of RJD.
Ex Deputy CM Sushil Modi said Nitish Kumar is CM on the blessings of RJD. | Photo: Deshaj Times

मोदी ने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार 75 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे जबकि उनकी पार्टी के पास सिर्फ 44 विधायक थे।

2001 में भी भाजपा की कृपा से बने थे CM

वे पहली बार 2001 में भी 67 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी पार्टी के 37 विधायक थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें