back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Crime News | Patna बेउर जेल से 50 लाख की मांगी गई रंगदारी, ‘सागर गैंग’ फिर हो गया एक्टिव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | Patna के बेउर जेल से एक व्यवसाई से बतौर रंगदारी 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रंगदारी की मांग करने वाले गुर्गे ने हाल में ताबड़ तोड़ गोलीबारी भी की। इसके तहत पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 7 मोबाइल फ़ोन, कुछ खोखे और दो बुलेट मोटरसाइकल भी पुलिस की ओर से जब्त भी किया गया है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar Crime News | Patna Beur jail News | विकास, नीतीश, हेमंत और दीपक पासवान

आरोपियों में विकास, नीतीश, हेमंत और दीपक पासवान शामिल है। इन चारों पर भी आपराधिक केस कई थानों में दर्ज हैं। इनका संबंध सागर गैंग से होने की संभावना पुलिस ने जताई है। अभी उक्त गिरफ्तार आरोपी प्राथमिक अभियुक्त भी नहीं हैं। फिलहाल ये जांच का विषय है।

- Advertisement -


Bihar Crime News | Patna Beur jail News | सागर यादव नाम का शख्स जेल से ही ‘सागर गैंग’ को चलाता है

सागर यादव नाम का शख्स जेल से ही ‘सागर गैंग’ को चलाता है। सागर पटना के ही चौक थाने का निवासी है, जिसपर पहले से ही अगमकुआँ और मालसलामी थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले सागर यादव को बेउर जेल से दूसरे जेल भेजने की तैयारी है, जिसके लिए स्पीडी ट्रायल भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  GOOD NEWS: बिहार की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे 'यमराज', अनफिट गाड़ियों का खेल खत्म! राज्य में बनेंगे 27 नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, पढ़िए... कैसे बदलेगी जांच प्रक्रिया?


Bihar Crime News | Patna Beur jail News | व्यवसाई से 50 लाख की राशि रंगदारी के रूप में मांगी गई थी

घटना पटना के बाइपास थाना इलाके की है, जहां एक व्यवसाई से 50 लाख की राशि रंगदारी के रूप में मांगी गई थी। अंदेशा है कि यह रंगदारी बेउर जेल से ‘सागर गैंग’ के लोगों ने मांग की थी। घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी भारत सोनी ने कहा कि यह सभी अपराधी सागर यादव गिरोह के हैं। वर्तमान समय में सागर यादव बेऊर जेल में सजा काट रहा है। फिलहाल चार अपराधियों को गोली चलाने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।


Bihar Crime News | Patna Beur jail News | व्यवसाई को कुछ दिन पहले भी फ़ोन पर धमकी मिली थी, जिसमें

सिटी एसपी ने बताया कि पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यवसाई का वर्तमान में रानीपुर में एक बड़े प्लाट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जहाँ अपराधी पहुंच गए और फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया। सिटी एसपी के अनुसार व्यवसाई को कुछ दिन पहले भी फ़ोन पर धमकी मिली थी, जिसमें उक्त राशि की मांग की गयी थी, परन्तु उस वक़्त उनलोगों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।


Bihar Crime News | Patna Beur jail News | कॉल को इससे ही जोड़कर अनुसंधान की प्रक्रिया चली आगे

फायरिंग की इस घटना के बाद उक्त कॉल को इससे ही जोड़कर अनुसंधान की प्रक्रिया आगे बढाई जा रही है। एसपी ने बताया कि इसके लिए एक स्पेशल टीम गठित की गयी है, जो आगे की जांच में संलग्न होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें