
Bihar Weather News | 12 मार्च को आ रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ…। बदलेंगी हवा का रुख तो यूं बदलेगा मौसम जहां कुछ दिनों में प्रचंड गर्मी का कहर शुरू होने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
Bihar Weather News | एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार
मौसमी गतिविधियों से एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। इससे उत्तर भारत की पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी होगी। यह बारिश और बर्फबारी का दूसरा तीव्र दौर 10 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है।
Bihar Weather News | 11 से 14 मार्च तक तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है
पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता जो आमतौर पर इस क्षेत्र में बर्फबारी लाती है, इन महीनों के दौरान बहुत कम थी, जिससे अधिकांश पहाड़ी राज्य सूखे हुए थे। यह दूसरा दौर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों से प्रेरित होगा। पहला 10 मार्च की रात को आया, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। 11 से 14 मार्च तक तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है, इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इस अवधि के दौरान उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद की जा सकती है।
Bihar Weather News | विशेषज्ञ मान रहे स्वागतयोग्य
फरवरी में बारिश और बर्फबारी के दो दौर देखे गए, पहला पांच फरवरी तक चला और दूसरा 18 से 20 फरवरी के बीच। असामान्य रूप से शुष्क दिसंबर और जनवरी के बाद मौसम में यह बदलाव विशेषज्ञ स्वागत योग्य मान रहे हैं।
Bihar Weather News | मैदानी इलाके अछूते नहीं रहेंगे
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके पूरी तरह से अछूते नहीं रहेंगे। 13 से 14 मार्च के बीच हल्की छिटपुट बारिश का अनुमान है। इससे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
Bihar Weather News | 13 को छाए रहेंगे बादल
दिल्लीवासियों को 13 मार्च के दौरान आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग सर्दियों के मौसम के एक और दौर के लिए तैयार रहें। हालांकि मैदानी इलाकों में कुछ बारिश हो सकती है, लेकिन बारिश का असर पहाड़ों पर अधिक महसूस किया जाएगा।
Bihar Weather News | होली में इसबार हिलोर है…
इस बार मार्च में भी ठंड का एहसास रहेगा। अभी और पारा गिरने की आशंका है जहां होली में इसबार का मौसम बिल्कुल ही खास हो जाएगा। Bihar का Weather इसबार बिहार वासियों को चौंकाएगा। होली पर भी लू नहीं चलेंगी। मार्च के अंत तक तापमान सामान्य से कम रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लू की स्थिति नहीं रहेगी। होली के मौके पर भी मौसम सामान्य ही बना रहेगा। मार्च में दो से तीन बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ेगा। इससे असमय वर्षा होने के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
Bihar Weather News | ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को करेगा प्रभावित, बदलेगा हवा का रुख
जानकारी के अनुसार, फिलहाल आसमान में बादल नजर नहीं आएंगे, धूप खिली रहेगी। वहीं 12 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। नतीजन हवा का रुख बदलेगा। 14 मार्च तक तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
Bihar Weather News | अब बिहारवासियों को चिल चिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा
अब बिहारवासियों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावनी नहीं है।
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 11, 2024
Bihar Weather News | हालांकि सुबह और रात में हल्की सी ठंड जरूर है, लेकिन
जैसे-जैसे मार्च का दिन बढ़ता जा रहा है, बिहार में तेज धूप निकलने लगी है। हालांकि सुबह और रात में हल्की सी ठंड जरूर है, लेकिन आने वाले दिनों में वो भी खत्म हो जाएगी।
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-5 तक pic.twitter.com/9QtpUnrPGe
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 11, 2024
Bihar Weather News | इन जिलों में गर्मी की तेज दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार, गोपालगंज, मोतिहारी, मधुबनी, किशनगंज, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया सहित लगभग सभी जिले के तापमान बढ़ गए। वहीं जिन जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वह मुजफ्फरपुर, पटना और नवादा हैं।
Bihar Weather News | 0.1°C की गिरावट दर्शाता है
पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4°C किशनगंज में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1°C मोतिहारी में दर्ज किया गया, जो कि 0.1°C की गिरावट दर्शाता है।
मौसम #पूर्वानुमान #बिहार #दिन-1 से दिन-5 तक pic.twitter.com/bFOwFVq6zq
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 11, 2024
Bihar Weather News | रात्रि का तापमान 14°C से 16°C के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है
न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। बिहार का अधिकतम औसत तापमान 29°C और औसत न्यूनतम तापमान 12.3°C रहा। आज बिहार का अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं रात्रि का तापमान 14°C से 16°C के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंच सकता है।
Bihar Weather News | तापमान में तेज़ी से वृद्धि हो रही है
मार्च महीने के साथ ही बिहार में तापमान में भी तेज़ी से वृद्धि हो रही है। 10 मार्च को किशनगंज में 34.4°C का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि पिछले 24 घंटों में 6°C की वृद्धि दर्शाता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 मार्च तक दिन का तापमान 34°C के आसपास रहने का अनुमान है। इसका मुख्य कारण दिन में आसमान साफ रहना और तेज धूप निकलना है।
Bihar Weather News | 14 मार्च तक तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने का अनुमान
12 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप हवा का रुख बदलेगा। 14 मार्च तक तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने का अनुमान है। फिलहाल बिहार में पछुआ हवा चल रही है। आज, 11 मार्च को, बिहार का अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है।
#राजधानी पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान pic.twitter.com/j2LKN6BAmf
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 11, 2024
Bihar Weather News | आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी
रात्रि का तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है। 14 मार्च तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंच सकता है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।