spot_img

बीजेपी MLC ने धमकाया… किसान की हो गई मौत, MLC पर गैर इरादतन हत्या की FIR, लोगों का बवाल

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज के भाजपा एमएलसी (MLC) राजीव सिंह उर्फ गप्पू सिंह पर गैरइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दरसअल हुहा यूं कि एक किसान परिवार ने आरोप गया है कि गप्पू सिंह के धमकाने से एक किसान पुरुषोत्तम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अब इस मामले में गप्पू सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज हो गया है। गप्पू सिंह के साथ इस मामले में चार लोग इसमें नामजद किए गए हैं। इसके खिलाफ लोगों ने जमकर बवाल काटा है।

- Advertisement -

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को एनएच-27 पर रखकर जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस बीजेपी एमएलसी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, जिले के रामनरेश नगर में गोदाम के पास बन रहे सोलिंग को लेकर बीजेपी एमएलसी (MLC) राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह अपने लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे। और सोलिंग उखड़वाने लगे। मना करने के दौरान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बुल्लू बाबू और एमएलसी के बीच विवाद हो गया।

विवाद इस कदर बढ़ा कि पुरुषोत्तम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुरुषोत्तम सिंह की मौत होते ही एमएलसी अपने लोगों के साथ भाग निकले। इसमें गोपालगंज के किसान पुरुषोत्तम सिंह की मौत हुई है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

इस मामले में आरोप है कि गप्पू सिंह ने उन्हें धमकाया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। दरअसल, मामला एक जमीन के विवाद का है जो गोपालगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में है। आरोप है कि हजियापुर में स्थित इस जमीन पर कंस्ट्रक्शन चल रहा था कि गप्पू सिंह अपने गार्ड्स के साथ वहां पहुंच कर काम रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि इसी के बाद पुरुषोत्तम सिंह सदमे में आ गए।

दरअसल, मामला एक जमीन के विवाद का है जो गोपालगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में है। आरोप है कि हजियापुर में स्थित इस जमीन पर कंस्ट्रक्शन चल रहा था कि गप्पू सिंह अपने गार्ड्स के साथ वहां पहुंच कर काम रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि इसी के बाद पुरुषोत्तम सिंह सदमे में आ गए।

वहीं, आक्रोशित लोग एमएलसी पर मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगा कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। एनएच-27 जाम देख मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। पुरुषोत्तम सिंह के बेटे ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। चार लोग नामजद अभियुक्त हैं। लेकिन गैर इरादतन ह’त्या के आरोप से एमएलसी गप्पू सिंह इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने विवादित जमीन पर काम रोकने को कहा था। लोग नहीं माने तो प्रशासन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...