spot_img

Madhubani News | नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत धनुषी एसएसबी कैंप में फर्टिलाइजर कंपनी ने लगाया 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

spot_img
- Advertisement -

आर्गेनिक खेती एवं जैविक खाद बनाने को लेकर किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

- Advertisement -

खुटौना | ललमनियां ओपी थाना क्षेत्र के धनुषी एसएसबी बीओपी कैम्प में शनिवार को 14 दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर डिप्टी कमांडेंट जीत सिंह, लौकहा कैम्प के एसआई रविन्द्र सिंह,एएसआई रोहित भाटिया, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,ओपी थाना के पीएसआई चिन्मय कुमार, सरपंच दिलशाद आलम तथा उपमुखिया कृष्णा पंडित सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललमनियां पंचायत के सरपंच दिलशाद आलम ने किया।

जहां आर्गेनिक खेती और जैविक खाद बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के दौरान बताया गया कि जैविक खाद्य कम लागत में तैयार हो जाता है जिसके प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है एवं फसलों का अधिक पैदावार किया जा सकता है।

साथ ही आधुनिक रसायनिक उर्वरक से मिट्टी एवं फसल को होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया।

मौजूदा दौर में उन्नत कृषि संबंधी जानकारी के आभाव में अधिक पैदावार के लालच में किसान धड़ल्ले से केमिकल युक्त खाद का प्रयोग कर रहे हैं जो आने वाले समय में काफी ज्यादा नुकसान देह साबित होगा।

14 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर ओपी थाना क्षेत्र के धनुषी नारायण मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा जहां 25 से ज्यादा स्थानीय किसानों ने भाग लिया और प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंपा जायेगा।

खाद्य प्रशिक्षण हेतु मधुबनी से आये टीम में डॉक्टर कुमार इन्फोटेक,शेष नारायण, मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार एवं सहायक प्रशिक्षक सुनील कुमार के द्वारा दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews

मनरेगा में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत रोजगार सेवक! शेखपुरा में निगरानी का बड़ा एक्शन

Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले में मनरेगा के तहत काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को #BiharVigilance,#SheikhpuraNews,#CorruptionCrackdown