spot_img

मुखिया समर्थकों की पिटाई से युवकों की मौत के बाद जमकर बवाल, BDO की गाड़ी, वज्रवाहन किया क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement -

सारण जिले के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत में महज मुर्गा चोरी के आरोप में ऐसा खेल खेला गया जिसमें दो युवकों की मौत के बाद बवाल मच गया है। इसमें मुखिया प्रतिनिधि पर हमले के आरोप में मुखिया समर्थकों ने तीन युवकों की जमकर ऐसी पिटाई कर दी थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इनमें से दूसरे युवक की भी शुक्रवार को मौत हो गई। इससे पहले एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों का आक्रोश ऐसा फूटा कि बवाल हो गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस भी मजमे को कंट्रोल नहीं कर पाई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव में पहुंचे स्थानीय बीडीओ की गाड़ी और पुलिस के वज्र वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद मुबारकपुर गांव में तनाव का माहौल है। लोगों ने जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर है।

एक दिन पहले मुखिया समर्थकों की पिटाई से जयप्रकाश सिंह के पुत्र अमृतेश कुमार की मौत हो गई थी। दूसरे युवक राहुल कुमार सिंह की भी मौत हो गई। आलोक कुमार सिंह उर्फ विक्की का पटना में इलाज चल रहा है। हत्या की घटना को लेकर मृतक अमृतेश कुमार के पिता ने माझी थाने में मुखिया प्रतिनिधि सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मुबारकपुर पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति व प्रतिनिधि दबंग विजय यादव ने मुबारकपुर गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाया था कि वह लोग उनके मुर्गी फार्म से जबरन मुर्गा ले जाने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया तो उन लोगों ने फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर तीन युवकों की जमकर धुनाई कर दी, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...