back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News | Basopatti News | बासोपट्टी में मटकोर समारोह में पंद्रह लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, वाहन में तोड़फोड़, किया क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News | Basopatti News | बासोपट्टी में मटकोर समारोह में बड़ा हादसा हो गया जहां समारोह में शामिल पंद्रह लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंद डाला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ करते हुए उसे  क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News |दो की हालात गंभीर, जख़्मियों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चें

इस दौरान दो की हालात गंभीर बनी हुई है जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से को देखकर चालक और सवार वहां से फरार हो गया। जख़्मियों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News | स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को

बासोपट्टी में बीती सोमवार की रात्रि बासोपट्टी बाजार में एक स्कॉर्पियो ने मटकोर समारोह में शामिल करीब पंद्रह लोगो को बुरी तरह रौंदा। जिसमें दो गंभीर रूप से जख्मी हुए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026:बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ी BIG NEWS सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल को घेरा, कहा 'इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है कोई!'

Madhubani News | Basopatti News | आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

एक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल सिद्धि विनायक बासोपट्टी में चल रहा है। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी पुलिस तुरंत पहुंचकर तनावपूर्ण माहौल को शांत कराया। सोमवार की देर रात तक घटना को लेकर आक्रोशित लोगो के द्वारा जमकर बवाल मचाया गया।

Madhubani News | Basopatti News | फरार वाहन चालक को गिरफ्तार करने के लिए हंगामा

स्कॉर्पियो का तोड़फोड़ कर फरार वाहन चालक को गिरफ्तार करने के लिए हंगामा मचाया। हालांकि पुलिस अपने सूझ बूझ से किसी भी तरह आक्रोशित माहौल को शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रात्रि में कब्जे में लेने का काफी प्रयास किया परंतु आक्रोशित लोगो ने पुलिस को वाहन ले जाने से रात में मना कर दिया।

Madhubani News | Basopatti News | थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल का कैंप

रात भर क्षतिग्रस्त वाहन घटनास्थल पर ही देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी बाजार में एक घर में शादी कार्यक्रम को लेकर मटकोर रस्म में महिला एवं बच्चे भाग लेने के लिए घर से मुख्य सड़क होते हुए निकले हुए थें। इसी क्रम में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने सभी को रौंद दिया। घटना के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कैंप किया। सरकारी अस्पताल पहुंच कर थानाध्यक्ष ने जख्मी व्यक्ति एवं उनके परिजन से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें