spot_img

Madhubani में सैलून संचालक Mahendra Thakur हत्याकांड में जमैला के 4 ज्ञात और अज्ञात पर FIR, खोखा बरामद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: सैलून संचालक महेंद्र ठाकुर हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी के आवेदन पर जमैला गांव के 4 ज्ञात व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज,पुलिस की तफ्तीश जारी, देशज टाइम्स फोटो: रोते बिलखते मृतक महेंद्र ठाकुर के परिजन

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। मृतक महेंद्र ठाकुर की पत्नी ममता ठाकुर के आवेदन के आलोक में पुलिस ने महेंद्र ठाकुर हत्याकांड का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए आवेदन में ममता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर उसके पति की हत्या करने की बात कही (FIR in murder case of salon operator Mahendra Thakur in Madhubani) है।

- Advertisement -

उसने जमैला गांव के ही भोगेन्द्र ठाकुर,कर्पूरी ठाकुर, भास्कर कुमार और कुणाल कुमार को नामजद और कई अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।बताते चलें कि अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमैला गांव निवासी महेंद्र ठाकुर को अपराधियों ने रविवार की देर शाम में गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।

- Advertisement -

वो अंधरा बाजार स्थित अपने सैलून को बंद कर अपने घर जा रहे थे। संयोगवश जमैला के ही कुछ लोग अंधराठाढ़ी बाजार से जमैला जा रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जब स्पॉट पर पहुंचे तो महेंद्र ठाकुर को जख्मी पाया। उन लोगों के हल्ला करने पर बहुत सारे ग्रामीण जुटे और जख्मी महेंद्र ठाकुर को टेम्पू पर लाद कर अंधराठाढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गये हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव को पुलिस ने उसके परिजन को सौंप दिया।

अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। घटना स्थल पर पुलिस को गोली का एक खोखा भी मिला है। इस घटना से गांव और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मार्फत इस सड़क से रोज सैंकड़ों लोग ब्लॉक अस्पताल, स्कूल,कॉलेज, हाट ,बाजार आदि विभिन्न कार्यो से रोज अंधराठाढ़ी बाजार आते और देर सबेर अपने गांव लौटते हैं। लोगों के अनुसार अब अंधराठाढ़ी जमैला सड़क खतरनाक होती जा रही है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों की चहलकदमी बढ़ जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews