spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी के हार्डवेयर दुकान में लगी आग, कैश समेत लाखों के सामान जलकर राख

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें चंपा गांव में हादसा, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के चंपा गांव में आग में जला सामान

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय अंचल क्षेत्र के चंपा गांव में संचालित एक हार्डवेयर की दुकान में बीते बुधवार की देर रात अचानक आग लग जाने से नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार चंपा गांव निवासी पवितर यादव एक एस्बेस्टसयुक्त कटघरे में सत्यम हार्डवेयर नामक दुकान चलाते थे, जिसमें अचानक आग लग गयी। रात करीब 12 बजे के आस-पास श्री राम चौक के स्थानीय लोगों की ओर से दुकान में आग लग जाने की सूचना दुकानदार को मिली।

- Advertisement -

जहां सूचना मिलते ही दुकानदार भागते-भागते दुकान के समीप पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके, लेकिन तबतक नगद राशि, पॉलीथिन, रंग पेंट,थीनर,कुर्सी,काउंटर, कपड़े व प्लास्टिक की रस्सी समेत सभी सामान जलकर खाक हो गये।

खबर भेजे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। वहीं पीड़ित दूकानदार के द्वारा बेनीपट्टी अंचल व अरेर थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित दुकानदार श्री यादव ने अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए मूल्य की परिसंपत्ति की क्षति होने की बात बताई है।

श्री राम चौक के आस-पास के लोगों ने बताया कि दुकान से आग की लपटें निकलने पर स्थानीय लोगों को घटना का पता चला इसके बाद जब तक लोग दौड़कर आग बुझाने में जुटे तब तक आग की लपटें बेहद तेज हो गईं, जिसे काफी प्रयास के बाद बुझाया जा सका। इस बाबत अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि अगलगी की घटना की सूचना मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...