back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपति जली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के वार्ड नंबर-2 में मंगलवार- सोमवार की मध्य रात्रि में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये के समान जलकर राख हो गए। इसमें लगभग 35000 हजार रुपये भी शामिल है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अग्निकांड पीड़ितों में बहरौली वार्ड-2 के भीम सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह हैं । इस मामले में परिजनों ने बताया कि घर के अधिकांश लोग गोवा में कार्यरत हैं । सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि में ठंड का मौसम में परिवार की महिलाएं गहरी नींद में सो रही थी। इस बीच अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में महिलाओं द्वारा आस पास के लोगों को आवाज दी गई, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस- पास के लोगों ने पहुंच बिजली आपूर्ति बंद कर विकराल आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

पंचायत के मुखिया अजीत सिंह भी मध्य रात्रि में ही पहुंच गए और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये की संपति जलकर राख हो गयी। जले समानों में 35000 नगद और एलईडी टीवी, सेट बाक्स , साड़ी,कपड़े और आधा दर्जन अटैची में बंद कपड़े समेत लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गया। मंगलवार की सुबह भी मौके पर पहुंचे बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से मुवाअजा दिलवाने का भरोसा जताया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें