back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, राहगीर को लगी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा,देशज न्यूज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव में आपसी विवाद के कारण दो पाटीदारों के बीच रविवार को दिन में गोलीबारी की घटना में एक राहगीर गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति रिविलगंज थाना क्षेत्र के राजमल पिरारी गांव निवासी ललन सिंह है। पुलिस के अनुसार होमगार्ड के जवान नवल सिंह तथा सेना के रिटायर्ड जवान चंद्रिका सिंह के बीच पुरानी आपसी रंजिश के कारण गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पांच- छह चक्र गोली चलाई जाने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें नवल सिंह के दो पुत्र और चंद्रिका सिंह के दामाद व नाती शामिल हैं। पुलिस ने चंद्रिका सिंह के लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है।

- Advertisement -

शनिवार की शाम को भी दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद के कारण झड़प हुई थी। इस  मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और इसकी जांच कराई जा रही है। गांव में दोनों पक्षों की ओर से गोली चलाई जाने के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें